फैसल शेख कर रहे जन्नत जुबैर रहमानी को डेट? जानें खतरों के खिलाड़ी-12 में जाने से पहले फैसू ने क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 07:05 AM IST

KKK 12 star Faisal Shaikh dating Jannat Zubair?: चाइल्ड स्टार जन्नत जुबैर रहमानी और सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू को लेकर खबरें आती रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब जानें खतरों के खिलाड़ी में जानें से पहले फैसल शेख ने क्या कहा...

फैसल शेख कर रहे जन्नत जुबैर रहमानी को डेट? जानें खतरों के खिलाड़ी-12 में जाने से पहले फैसू ने क्या कहा

Faisal Shaikh dating Jannat Zubair?: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में दर्शकों को एकसाथ अपने कई पसंदीदा स्टार दिखने वाले हैं। यहां फैन्स को सोशल मीडिया सेंसेशन फैसल शेख और जन्नत जुबैर रहमानी भी साथ नजर आने वाली हैं। दोनों को एकसाथ देखना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। अक्सर चाइल्ड स्टार जन्नत जुबैर रहमानी और सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू (फैसल शेख) को एक साथ देखकर हर किसी के मन में यह सवाल आता है कि क्या ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? दोनों की ऑफ और ऑनस्क्रीन दोस्ती शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, दोनों ने इन अटकलों का अब खंडन किया है। 

वास्तव में कुछ साल पहले से जन्नत का नाम फैसू के साथ तब से जोड़ा जा रहा है जब उन्होंने एक साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी। अभिनेत्री ने अफवाह को खारिज करने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया था और दोनों का नाम जोड़ने वाली खबरों पर निराशा व्यक्त की थी। एक साथ कुछ सिंगल्स में काम करने के बाद अब जन्नत और फैसू फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के आगामी 12वें सीजन में दिखाई देंगे। इसी बीच फैसू ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने और जन्नत के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की। 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से अब खतरों के खिलाड़ी के साथ रियलिटी शो की दुनिया में प्रवेश करने जा रहे फैसू ने एक लंबा सफर तय किया है। इस बारे में फैसू ने बताया, 'बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इतने बड़े शो में भाग लेना एक सुनहरा अवसर है। मुझे नहीं पता कि मैं शो जीतूंगा या नहीं, लेकिन मैं इसमें अपना 100% दूंगा और अपने फॉलोअर्स को निराश नहीं करूंगा, जिन्होंने मुझ पर अपनी उम्मीदें टिका रखी हैं। इसके साथ ही मैं अपनी मां की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को भी पूरा कर रहा हूं, वो इस शो को हमेशा फॉलो करती हैं। मां ने हमेशा मुझसे कहा है कि अगर मुझे कभी भी खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने का ऑफर मिलता है, तो मैं इसे ले लूं।' दोस्त जन्नत भी 12वें सीजन की कंटेस्टेंट होगीं इस पर फैसल कहते हैं कि उन्हें एक मजबूत इमोशनल सपोर्ट रहेगा। शो में बहुत सारे लोग हमें एक साथ देखेंगे कि कौन बेहतर प्रदर्शन करता है (हंसते हुए)।

Jannat Zubair and Faisal Shaikh team up for yet another music video | India  Forums

जन्नत जुबैर रहमानी और उनके रिश्ते के बारे में आने वाली अफवाहों के बारे में फैसल शेख ने कहा, 'हम सालों से दोस्त हैं और बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं। हमने एक साथ कई प्रोजेक्ट किए हैं और कई अन्य करेंगे। लोगों को ऐसा बहुत लगता है पर ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग मानते हैं कि हम डेटिंग कर रहे हैं लेकिन यह सच नहीं है। जरूरी नहीं जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है वो ऑफस्क्रीन भी हो। ऑफस्क्रीन, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं सिंगल हूं।'

End of Article