खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के बाद क्या बिग बॉस में भी नजर आएंगी शिवांगी जोशी? टीवी अदाकारा ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 11:41 PM IST

Shivangi Joshi On Bigg Boss: टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी को जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा जाएगा। हाल ही में शिवांगी ने यह बताया कि इस शो के बाद उन्हें बिग बॉस में देखा जाएगा या नहीं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के बाद क्या बिग बॉस में भी नजर आएंगी शिवांगी जोशी? टीवी अदाकारा ने किया खुलासा
Photo Credit: Instagram

Shivangi Joshi On Bigg Boss: टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी को ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में उनके किरदार नायरा की वजह से ढेर सारा प्यार मिला था। अदाकारा अब जल्द ही रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आने वाली हैं। अदाकारा ने ई टाइम्स टीवी से बात करते हुए इस शो को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। उन्होंने कहा कि वह खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए बहुत उत्सुक हैं क्योंकि यह उनके फेवरेट शोज में से एक है। शिवांगी जोशी इस शो से अपना रियलिटी शो डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह शो उनके लिए जीवन में मिलने वाले एक मौके की तरह है जिसमें कई तरह के स्टंट शामिल हैं जो आम जिंदगी में नहीं किए जा सकते हैं। 

अदाकारा ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी शक्ति यह है कि वह किसी भी चीज के लिए जल्दी हार नहीं मानती हैं। अदाकारा ने कहा कि उन्हें बहुत सारी चीजों का डर है लेकिन वह इस शो के जरिए उन सब पर विजय प्राप्त करना चाहती हैं। अदाकारा ने यह कहा कि इस शो के लिए कुछ तैयारी नहीं की जा सकती है क्योंकि इस शो में स्टंट होने वाले हैं। लेकिन वह अपनी तरफ से सही आहार ले रही हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह तैरना सीख रही हैं, लेकिन वह‌ अभी शुरुआती दौर में हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी द्वारा डिजाइन किए गए स्टंट करने के लिए वह उत्सुक हैं। 

रोहित शेट्टी पर बात करते हुए टीवी अदाकारा ने कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं और सपोर्ट करते हैं। अदाकारा ने यह भी खुलासा किया कि वह हमेशा से केप टाउन जाना चाहती थीं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की वजह से वह पहली बार केपटाउन जा रही हैं। इसके साथ अदाकारा ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि खतरों के खिलाड़ी के बाद वह बिग बॉस में जाएंगी या नहीं। लेकिन वह फिलहाल खतरों के खिलाड़ी पर फोकस कर रही हैं।

End of Article