टाइगर के बच्चे के साथ खेलती नजर आईं Divyanka Tripathi, वीडियो देख थम जाएंगी आपकी सांसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 06:35 PM IST

Divyanka Tripathi ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह टाइगर के बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। देखें आप भी यह वायरल वीडियो।

मुंबई : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने जो कारनामा हाल ही में किया है, उसको देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, दिव्यांका ने टाइगर के बच्चे के साथ खेलते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। इस वीडियो में वह इस कब के साथृ बहुत प्यारे तरीके से खेलती नजर आ रही हैं। बेशक टाइगर का नाम सुन कर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, ऐसे में दिव्यांका का यह वीडियो बार बार देखा जा रहा है और साथ ही लोगों को कंपा भी रहा है। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी काफी समय से पर्दे से दूर हैं और दर्शक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच वह अपना टाइम फैमिली के साथ और ट्रैवल करने में भरपूर एंजॉय कर रही हैं।

End of Article