बी.आर चोपड़ा की 'महाभारत' में गोविंदा- जूही चावला निभाने वाले थे ये रोल, जानें 'शो' में क्यों नहीं आए नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 08:28 AM IST

साल 1988 में शुरू हुई बी.आर चोपड़ा की महाभारत को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। क्या आप जानते हैं कि इसमें गोविंदा और जूही चावला अहम रोल प्ले करने वाले थे?

बी.आर चोपड़ा की 'महाभारत' में गोविंदा- जूही चावला निभाने वाले थे ये रोल, जानें 'शो' में क्यों नहीं आए नजर

टेलिविजन पर साल 1998 में बी.आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) की शुरुआत हुई थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले इस शो से कई एक्टर्स को पहचान मिली और आज भी उन्हें उनके किरदार की वजह से पहचाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि एक्टर गोविंदा (Govinda), जूही चावला (Juhi Chawla) और चंकी पांडे (Chunky Panday) ने भी 'महाभारत' के लिए ऑडिशन दिया था?

जूही चावला को मिला था ये रोल

'महाभारत' में अर्जुन का रोल प्ले करने वाले एक्टर फिरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसमें द्रौपदी का रोल निभाने के लिए एक्ट्रेस जूही चावला को चुना गया था। इतना ही नहीं जूही ने इसके लिए फोटोशूट भी करवाया था हालांकि बाद में उन्हें फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ऑफर हुई जिसके चलते वो यह रोल प्ले नहीं कर सकीं। इसके बाद एक्ट्रेस रूपा गांगुली को यह रोल मिला। मालूम हो कि रूपा को उनके इस किरदार में काफी पसंद किया गया।  

गोविंदा को इस रोल के लिए चुना गया था

वहीं इसी इंटरव्यू में फिरोज ने बताया कि 'महाभारत' में अभिमन्यु का रोल प्ले करने के लिए गोविंदा ने ना केवल ऑडिशन दिया था बल्कि उन्हें इस रोल के लिए फाइनल भी कर लिया गया था। लेकिन इसी दौरान गोविंदा को उनकी पहली फिल्म लव 86 मिल गई जिसके बाद उन्होंने यह रोल छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक एक्टर चंकी पांडे को भी अभिमन्यु के रोल के लिए फाइनल किया गया था। लेकिन वो भी इस आइकॉनिक किरदार को नहीं निभा पाए। इसके बाद एक्टर मयूर वर्मा ने अर्जुन के बेटे अभिमन्यु का रोल प्ले किया। मालूम हो कि फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में मयूर ने यंग अमिताभ बच्चन का रोल प्ले किया था।  

इतने करोड़ में बनी थी 'महाभारत'

जानकारी के मुताबिक महाभारत 9 करोड़ रुपए की लागत से बनी थी। महाभारत की शुरुआत समय की आवाज से होती है। समय को आवाज हरीश भिमानी ने दी थी। हालांकि, शुरुआत में बी.आर चोपड़ा चाहते थे कि दिलीप कुमार समय की आवाज बनें। बी.आर चोपड़ा ने बताया था कि बाद में उन्होंने बड़े सितारों को लेने का आईडिया ड्रॉप कर दिया था। 

End of Article