Debina Bonnerjee Pregnant: दूसरी बार मां बनने वाली हैं देबीना बनर्जी, बेटी के जन्म के चार महीने बाद दी खुशखबरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 11:43 AM IST

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। देबीना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी है। मालूम हो कि चार महीने पहले ही उनकी बेटी का जन्म हुआ था।

Debina Bonnerjee Pregnant: दूसरी बार मां बनने वाली हैं देबीना बनर्जी, बेटी के जन्म के चार महीने बाद दी खुशखबरी
Photo Credit: Instagram

टीवी के फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इस साल अप्रैल महीने में पेरेंट्स बने थे और उनके घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने लिया रखा था। अब ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। इसकी जानकारी देते हुए देबीना ने खास मैसेज लिखा।

किया ये पोस्ट

देबीना ने जो फोटो शेयर की उसमें वो पति गुरमीत के गले लगती दिख रही हैं और हाथ में सोनोग्राफी रिपोर्ट है। गुरमीत ने गोद में बेटी लियाना को लिया हुआ है। इस फोटो को शेयर कर देबीना ने लिखा, 'कुछ फैसले सही समय पर होते हैं और उन्हें कोई नहीं बदल सकता है...यह एक ऐसा आशीर्वाद है..हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है बेबी नंबर 2।' मालूम हो कि यह कपल चार महीने पहले ही पहली बार पेरेंट्स बना था। दोनों शादी के 11 साल बाद पहली बार माता- पिता बने थे। 

साल 2008 में साथ किया था काम

बता दें कि गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरीज रामायण में नजर आए थे जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था और उनके साथ सीता के रोल में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ ही समय में दोनों ने शादी कर ली। 

End of Article