Urfi Javed Health: अचानक बिगड़ी उर्फी जावेद की तबीयत, 103 डिग्री बुखार के बाद अस्पताल में हुई भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 06:34 PM IST

Urfi Javed Health Update: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। उर्फी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जानिए अब कैसी है उर्फी जावेद की तबीयत...

Urfi Javed Health: अचानक बिगड़ी उर्फी जावेद की तबीयत, 103 डिग्री बुखार के बाद अस्पताल में हुई भर्ती

Urfi Javed Health Update. उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और आउटफिट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी के फैंस के लिए अब बुरी खबर है। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट को तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक्ट्रेस को 101 से भी ज्यादा बुखार है। इसके बाद से ही फैंस उनके जल्द ही ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उर्फी जावेद को लगभग 103-104 डिग्री बुखार है। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके कुछ टेस्ट किए जाएंगे, इसके बाद ही डॉक्टर बता पाएंगे कि उन्हें क्या हुआ है। गौरतलब है कि अक्सर अपने लुक्स से एक्सपेरिमेंट करती हैं। इसके कारण वह कई ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। उर्फी को हाल ही में गूगल द्वारा जारी एशिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी की लिस्ट में 57वें नंबर पर हैं। उन्होंने कियारा आडवाणी और कंगना रनौत को पीछे छोड़ दिया है। 

पोस्ट की थी टॉपलेस फोटोज
उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इसे सोशल मीडिया पर खुद उर्फी जावेद ने पोस्ट किया है। उन्होंने अपने लंबे बालों से फ्रंट शरीर को ढका है और नीचे जींस पहनी हुई है। उर्फी ने अपनी नाक में नथ से लुक कंप्लीट किया है। इस फोटोशूट का बिहाइंड द सीन वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि उर्फी जावेद एक कमरे के अंदर खड़ी हैं। उनका फोटोशूट किया जा रहा है। उर्फी जावेद की हेयर स्टाइलिस्ट गीता जयसवाल उनके बालों को संवार रही हैं।  

उर्फी जावेद के फैशन सेंस को रणवीर सिंह से तारीफ मिली थी। कॉफी विद करण में रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद को फैशन आइकन तक कहा था। इसके अलावा पॉपुलर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी उर्फी जावेद की तारीफ की थी। 

End of Article