Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे Raj Kundra? इस नेक काम में खर्च करेंगे अपनी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 04:19 PM IST

Bigg Boss Season 16 Raj Kundra: बिग बॉस सीजन 16 के संभावित कंटेस्टंट्स में राज कुंद्रा का नाम भी सामने आ रहा है। राज कुंद्रा ने इस शो में हिस्सा लेने के लिए मोटी फीस मांगी है। जानिए कितनी होगी राज कुंद्रा की फीस।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे Raj Kundra? इस नेक काम में खर्च करेंगे अपनी फीस

Bigg Boss 16 contestant Raj Kundra: बिग बॉस सीजन 16 एक अक्टूबर से टेलिकास्ट होने जा रहा है। इस सीजन की संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम भी सामने आ रहा है। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फिलहाल बेल पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में हिस्सा लेने के लिए राज कुंद्रा ने मोटी फीस मांगी है। गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 15 और बिग बॉस ओटीटी में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी कंटेस्टेंट थीं।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा ने सलमान खान के शो में शामिल होने के लिए मोटी रकम की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा की मेकर्स से बातचीत चल रही है। उन्होंने पूरे सीजन के लिए 30 करोड़ रुपए फीस की डिमांड की है। राज कुंद्रा ने कहा है कि वह शो में हिस्सा लेने के लिए कम से कम 20 करोड़ रुपए लेंगे। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राज ये फीस अपने लिए नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने मेकर्स को बताया है कि वह ये पूरी फीस एक एनजीओ को डोनेट कर देंगे। शिल्पा शेट्टी और उनके पास काफी संपत्ति है।

पोर्नोग्राफी केस पर तोड़ी थी चुप्पी
राज कुंद्रा ने जेल से बाहर निकलने के एक साल बाद पोर्नोग्राफी पर चुप्पी तोड़ी है। राज ने ट्वीट कर लिखा, 'आज से एक साल पहले आर्थर रोड जेल से निकला था। न्याय मिलेगा लेकिन, ये समय की बात है। सच जल्द ही बाहर आएगा। सभी शुभचिंतकों  का बहुत-बहुत धन्यवाद और ट्रोलर्स के ज्यादा धन्यवाद जिन्होंने मुझे और भी मजबूत बनाया।' राज कुंद्रा ने इसके साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। इसमें उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ है। फोटो में लिखा है, 'यदि आपको पूरी कहानी पता नहीं है, तो मुंह बंद रखें।'

राज कुंद्रा को साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें कुछ वक्त बाद जमानत मिल गई थी। जमानत से बाहर निकलने के बाद राज कुंद्रा अपनी वाइफ शिल्पा शेट्टी और बच्चों के साथ कई मंदिरों में दर्शन के लिए भी गए थे।

End of Article