Bigg Boss 16: सलमान खान ने बढ़ाई तीन गुना फीस, इस सीजन के लिए चार्ज करेंगे 1000 करोड़ रुपये?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 02:41 PM IST

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो बिग बॉस को लेकर खबरें हैं कि इसके अगले सीजन को लेकर खबरें हैं कि एक्टर ने इसके लिए तीन गुना तक अपनी फीस बढ़ा ली है और वो इस सीजन के लिए 1000 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे?

Bigg Boss 16: सलमान खान ने बढ़ाई तीन गुना फीस, इस सीजन के लिए चार्ज करेंगे 1000 करोड़ रुपये?

रिएलिटी शो बिग बॉस टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। शो की अनाउंसमेंट से पहले शो को लेकर कई खबरें आने लगी हैं। सलमान खान पिछले 13 साल से शो को होस्ट कर रहे हैं औ हर साल की तरह शो के इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। खबरें हैं कि इस सीजन के लिए एक्टर ने तीन गुना तक अपनी फीस बढ़ा दी है।

सलमान लेंगे इतने करोड़?

शो के इस सीजन को लेकर खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ने 16वें सीजन के लिए तगड़ी फीस मांगी है। खबरों के मुताबिक इस बार सलमान खान ने 1000 करोड़ रुपये फीस मांगी है। टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक, 'सलमान ने फीस में तीन गुना बढ़ोतरी की मांग यह देखते हुए की है कि पिछले कुछ सीजन में उन्हें बड़ी वृद्धि नहीं मिली है। इस बार सलमान ने कहा है कि जब तक उन्हें यह फीस नहीं दी जाएगी तब तक वो शो की मेजबानी नहीं करेंगे, हालांकि इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।'

पहले कितनी थी फीस?

रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले सीजन के लिए सलमान खान ने 350 करोड़ रुपये फीस ली थी। वहीं अब 16वें सीजन के लिए वो 1050 करोड़ रुपये फीस चार्ज करेंगे। बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, सलमान खान ने यहां तक ​​कहा कि जब भी वह शो छोड़ना चाहते हैं, तो मेकर्स किसी तरह उन्हें होस्ट बने रहने के लिए मना लेते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि यह समय अलग है।

कंटेस्टेंट के तौर पर इन्हें किया गया अप्रोच?

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 और बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए 17 सेलेब्स से संपर्क किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि इस समय प्रस्ताव कौन लेगा। रियलिटी शो के निर्माताओं ने कथित तौर पर अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी, टीना दत्ता, आरुषि दत्ता, पूनम पांडे, शिवम शर्मा, जय दुधाने, मुनमुन दत्ता, आजमा फलाह, कैट क्रिश्चियन, जन्नत, जुबैर, फैसल शेख, केविन अलमासिफर, और बसीर अली से संपर्क किया है।

End of Article