रेजर ब्लेड से ऊर्फी जावेद ने बनाई ऐसी ड्रेस कि उड़ गए लोगों के होश, बोले- कितनों का कत्ल करने निकली हो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 05:51 PM IST

Uorfi Javed Wore A Dress Made Of Razor Blade: हाल ही में ऊर्फी जावेद ने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग तारीफ करने की जगह टीवी एक्ट्रेस की चिंता करने लगे। इस वीडियो में ऊर्फी जावेद को रेजर ब्लेड से बनाई हुई एक ड्रेस में देखा जा सकता है।

रेजर ब्लेड से ऊर्फी जावेद ने बनाई ऐसी ड्रेस कि उड़ गए लोगों के होश, बोले- कितनों का कत्ल करने निकली हो
Photo Credit: Instagram

Uorfi Javed Wore A Dress Made Of Razor Blade: कभी अतरंगी तो कभी अजीबोगरीब अंदाज में नजर आने वाली ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। टीवी एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद अच्छी तरह से जानती हैं कि वह लोगों का अटेंशन कैसे पा सकती हैं। इसीलिए आए दिन अदाकारा ऐसे अवतार में नजर आती हैं जिससे नजरें हटा पाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऊर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। इस बार उनकी ड्रेस कपड़े, लोहे की जंजीर या तस्वीर से नहीं बल्कि रेजर ब्लेड से बनाई गई है। जी हां, ऊर्फी जावेद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्हें रेजर ब्लेड से बनाई हुई ड्रेस में देखा जा सकता है।

हाल ही में ऊर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों ने उनकी तारीफ तो की लेकिन तारीफ करने से ज्यादा लोग उनकी चिंता करने लगे। इस वीडियो में ऊर्फी जावेद को रेजर ब्लेड से बनी हुई एक ड्रेस में देखा जा सकता है। यह वीडियो शेयर करने के साथ ऊर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा 'मैंने इंट्रोवर्ट लोगों के लिए यह परफेक्ट ड्रेस बनाई है। रेजर कट! रेजर से इस ड्रेस को बनाई गई है। मैं अपनी टीम का धन्यवाद नहीं कर सकती कि उन्होंने मेरे इस क्रेजी आइडिया के लिए हेल्प किया।' 

जैसे ही लोगों ने ऊर्फी जावेद को रेजर से बनी इस ड्रेस में देखा वैसे ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा 'हे भगवान! मूवमेंट्स करते समय ध्यान रखिए।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'कितनों का कत्ल करने निकली हो, लव यू।' ऊर्फी जावेद के एक और फैन ने यह कमेंट किया 'हे भगवान! यार कहीं लग ना जाए आपको।' 

End of Article