Bigg Boss 16 New Promo: केजीएफ के रॉकी भाई बने सलमान खान, बोले- इस बार मांडवा तक पहुंचेगी बिग बॉस की आवाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 09:43 AM IST

Bigg Boss 16 : रियलिटी शो बिग बॉस 16 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में सलमान खान रॉकी भाई के लुक में नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 16 New Promo: केजीएफ के रॉकी भाई बने सलमान खान, बोले- इस बार मांडवा तक पहुंचेगी बिग बॉस की आवाज
Photo Credit: Instagram

Bigg Boss 16 : रियलिटी शो बिग बॉस 16 जल्द शुरु होने वाला है। इस शो का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। मेकर्स शो के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है इसलिए हर रोज शो से जुड़ा नया प्रोमो शेयर कर रहे हैं। सलमान खान ब्लैक कुर्ता पजामा में रॉकी भाई के लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर प्रोमो में कहते हैं कि इस बार मांडवा पर बिग बॉस का खौफ छाएगा। बिग बॉस 16 गेम बदलेगा, क्योंकि इस बार खुद बिग बॉस गेम खेंलेंगे।

कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो रिलीज हुआ है। मेकर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा है इस बार मांडवा तक चलेगी बिग बॉस की आवाज, जब होगी सीजन 16 की शुरुआत। वीडियो में सलमान के स्टाइल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ये शो 1 अक्टूबर से ऑन एयर होने वाला है

इस बार मांडवा तक पहुंचेगी बिग बॉस की आवाज

इससे पहले सलमान खान गब्बर और मोंगैबो के लुक में नजर आए थे। एक्टर ने बॉलीवुड के आइकोनिक विलेन के लुक को रिक्रिएट किया है। शो के प्रोमो देखकर इतना तो समझ आ गया कि इस बार का सीजन काफी हटके होने वाला है। इस बार बिग बॉस 16 में कोई भी नियम नहीं होगा। मेकर्स ने शिविन नारंग, टीना दत्ता, जन्नत जुबैर, शालीन भनोट, मान्या सिंह समेत टीवी के कई पॉपुलर चेहरों को अप्रोच किया है। हालांकि मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट के नाम पर कंफर्म होने की मुहर नहीं लगाई है।

बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। शो के क्रेज को देखते हुए पिछले साल बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत हुई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी सलमान ने बिग बॉस 16 के लिए मोटी रकम वसूल की है।

End of Article