Bigg Boss 15: सनी लियोनी और कनिका कपूर ने घर में जमाया रंग, 'पानी वाला डांस' पर थिरके घरवाले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2021, 09:55 PM IST

Pool party in Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 के इस वीकेंड स्‍पेशल एपिसोड में सनी लियोनी और कनिका कपूर विशेष अतिथि बनकर घर में दाखिल हुईं। उन्‍होंने कंटेस्‍टेंट के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया। साथ ही एक गेम भी खेला।

Bigg Boss 15: सनी लियोनी और कनिका कपूर ने घर में जमाया रंग, 'पानी वाला डांस' पर थिरके घरवाले

Pool party in Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। कभी कंटेस्‍टेंट आपस में झगड़ते हुए नजर आते हैं। तो वहीं अगले ही पल वे मस्‍ती भरे अंदाज में दिखते हैं। संडे स्‍पेशल एपिसोड में बिग बॉस के घर का महौल खुशनुमा नजर आया। सनी लियोनी और कनिका कपूरे के घर में जाने से मस्‍ती का खुमार सब पर छा गया। घरवालों ने पानी वाला डांस पर जमकर ठुमके लगाएं। 

सनी और कनिका ने बिग बॉस के घर में पूल पार्टी रखी, जिसमें घरवालों को कुछ खुशनुमा पल बिताने को मिले। उन्‍होंने स्वि‍म सूट पहनकर डांस किया और एक दूसरे के साथ काफी मस्‍ती की। उन्‍होंने घरवालों के साथ टाइम स्‍पेंड किया। हालांकि बाद में उन्‍होंने बिग बॉस वाला तड़का भी लगाया। 

जूस फेंककर भड़काई गुस्‍से की आग 
सनी और कनिका ने पूल पार्टी के बाद कंटेस्‍टेंट के साथ एक गेम भी खेला। इसमें प्रतियोगियों को एक चैलेंज दिया गया, जिसमें उन्‍हें ऐसे कंटेस्‍टेंट पर जूस फेंकनी थी जिसे वे पसंद नहीं करते हैं। इस दौरान उन्‍हें वजह भी बतानी थी। इस दौरान तेजस्‍वी समेत बाकी लोगों पर भी जूस फेंके गए। उमर रियाज ने राखी सावंत पर ड्रिंक फेंकी और उन्‍हें फेक बताया। राखी ने भी उन पर पलटवार करते हुए उमर रियाज पर ड्रिंक फेंक दिया और उन्‍हें झूठा बताया। 

गोविंदा ने भी घोली मस्‍ती 
बिग बॉस शो में गोविंदा ने भी चार चांद लगाए। उन्‍होंने भी कंटेस्‍टेंट के साथ मस्‍ती की। उन्‍हें इंप्रेस करने के लिए शमिता और राखी सावंत ने गोविंदा के हिट गानों पर डांस भी किया। इसके अलावा दूसरे प्रतियो‍गी भी गोविंदा का स्‍वागत करते नजर आए। 

End of Article