तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने एकसाथ साइन किया नागिन-6, बिग बॉस-15 के बाद एकता कपूर के TV शो में दिखेगा कपल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 03:59 PM IST

Karan Kundra will be part of Tejasswi Prakash Naagin 6? करण कुंद्रा ने बिग बॉस-15 हारने के बाद एक हताश ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा- कई चीजों से यकीन उठ गया है मुझे उबरने में थोड़ा वक्त लगेगा...

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने एकसाथ साइन किया नागिन-6, बिग बॉस-15 के बाद एकता कपूर के TV शो में दिखेगा कपल?

नागिन-6 के चर्चे टीवी गलियारों में जमकर हो रहे हैं। कलर्स पर जल्द सबसे लोकप्रिय सुपर नेचुरल ड्रामा एक बार फिर से लौट रहा है। खास बात ये है कि एकता कपूर इसबार नागिन-6 दिलचस्प स्टार कास्ट लेकर आ रही हैं। जैसा कि हम सभी ने शो का लेटेस्ट प्रोमो देखा, जिसमें बिग बॉस 15 विजेता तेजस्वी प्रकाश की पहली झलक देखने को मिली है। नागिन सीजन 6 के नई लीड के रूप में तेजस्वी प्रकाश नजर आने वाली हैं। 

नवीनतम प्रोमो जारी किया गया है और इसमें तेजस्वी प्रकाश को नए नागिन के रूप में देखा जा रहा है। तेजस्वी का किलर लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात ये है कि इस सीजन की नागिन को पिछली सभी नागिनों की तुलना में बहुत अधिक शक्तियां प्राप्त होंगी। नई नागिन पूरी दुनिया को एक खतरनाक वायरस से बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब नागिन-6 को लेकर जो ताजा अपडेट आया है उसने तेजारन के फैन्स को सुपर एक्साइटेड कर दिया है। 

खबर है कि जल्द करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फिर से एकसाथ आने वाले हैं। जी हां, करण कुंद्रा को अब दर्शक तेजस्वी प्रकाश के साथ एकता कपूर के टीवी शो नागिन-6 में देखने वाले हैं। 

यह खबर सुनने को मिली है कि शहीर शेख और तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह भी सुनने में आया है कि शहीर शेख, एकता कपूर के नागिन-6 में एक कैमियो भूमिका करेंगे, लेकिन उनकी एक मजबूत भूमिका होगी जो कहानी में एक बड़ा मोड़ लेकर आएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी आगे कैसे शेप लेती है।

करण कुंद्रा का टूटा है यकीन?
करण ने लिखा, 'मेरे पूरे सफर के दौरान आपने मुझ पर जो प्यार और सपोर्ट बरसाया, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। देर से किए गए ट्वीट के लिए खेद है। कई चीजों से यकीन उठ गया है लेकिन खुद से नहीं.. आप हमेशा चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे हैं। जो हुआ उससे उबरने में मुझे समय लग सकता है लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं ओवरकम करूंगा। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा, कभी भी नहीं .. मेरे परिवार को धन्यवाद!!!'

End of Article