दीपेश भान की मौत के बाद अब कैसी है भाभी जी घर पर है की कास्ट, नई गोरी मेम से अंगूरी भाभी तक जानें एक दिन का कितना चार्ज करते हैं यह सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 05:56 PM IST

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Cast: दीपेश भान की मौत की खबर सुनने के बाद भाभी जी घर पर है के दर्शकों को तगड़ा झटका लगा था। यहां जानिए दीपेश की मृत्यु के बाद अब इस शो की स्टार कास्ट कैसी है। 

दीपेश भान की मौत के बाद अब कैसी है भाभी जी घर पर है की कास्ट, नई गोरी मेम से अंगूरी भाभी तक जानें एक दिन का कितना चार्ज करते हैं यह सितारे
Photo Credit: Instagram

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Cast And Their Fees: जब भी इंडियन टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो की बात की जाएगी तब भाभी जी घर पर है को जरूर याद किया जाएगा। वर्ष 2015 में ऑन एयर हुए इस शो ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। इस टीवी शो के हर सितारे काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। लेकिन जब से यह टीवी शो ऑन एयर हुआ है तब से इसके स्टार कास्ट में कई बदलाव देखने को मिले हैं। हाल ही में इस टीवी शो से अपना नाम कमाने वाले एक्टर दीपेश भान की मृत्यु हो गई थी जिसकी वजह से दर्शकों को तगड़ा झटका लगा था। दीपेश भान की मृत्यु की खबर सुनकर हर कोई दंग रह गया था। यहां जानें उनकी मृत्यु के बाद अब इस शो की स्टार कास्ट कैसी है और वह एक दिन का कितना फीस लेते हैं।

आसिफ शेख (Aasif Sheikh)

जाने-माने टीवी सितारे आसिफ शेख इस टीवी शो में विभूति नारायण मिश्रा उर्फ विभू का किरदार निभाते हैं। उन्हें इस टीवी शो में अनीता मिश्रा के पति के किरदार के साथ अलग-अलग कैरेक्टर्स निभाते हुए भी देखा जाता है। खबरों के अनुसार, आसिफ शेख एक एपिसोड के लिए 70,000 रुपए फीस लेते हैं।

विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Srivastava)

नेहा पेंडसे के बाद अब विदिशा श्रीवास्तव विभूति नारायण मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा का किरदार निभाती हैं। उन्होंने नेहा को इस वर्ष मार्च में रिप्लेस किया था। गोरी मेम के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। खबरों की माने तो वह एक एपिसोड के लिए 55,000 रुपए चार्ज करती हैं।

रोहिताश गौर (Rohitash Gaur)

रोहिताश गौर भाभी जी घर पर है में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाते हैं जो अंडरगारमेंट्स का बिजनेस करता है। दर्शकों को रोहिताश गौर का अभिनय बहुत पसंद आता है। अपने बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए फेमस रोहिताश इस शो में एक एपिसोड के लिए 60,000 रूपए लेते हैं। 

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre)

भोली-भाली अंगूरी भाभी को आखिर कौन पसंद नहीं करता। अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल धड़काने वाली अदाकारा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस टीवी शो ने अदाकारा के करियर पर चार चांद लगा दिए हैं। वह एक एपिसोड के लिए 40,000 रुपए लेती हैं।

योगेश त्रिपाठी (Yogesh Tripathi)

दरोगा हप्पू सिंह दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। गोरी मेम के सीक्रेट आशिक अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। खबरों के अनुसार, वह इस शो के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 35,000 रुपए चार्ज करते हैं।

सानंद वर्मा (Saanand Verma)

अनोखेलाल सक्सेना के किरदार में नजर आने वाले सानंद वर्मा घर-घर में फेमस हैं। उनका अतरंगी अंदाज दर्शकों को खूब आकर्षित करता है। बात-बात पर आई लाइक इट बोलने वाले अभिनेता एक एपिसोड के लिए 15 से 20 हजार रुपए कमाते हैं।

वैभव माथुर (Vaibhav Mathur)

टीका राम का किरदार निभाने वाले एक्टर वैभव माथुर की जोड़ी दीपेश भान के साथ खूब पसंद की जाती थी। फिलहाल यह कहा जा रहा है कि दीपेश के किरदार के लिए मेकर्स किसी दूसरे एक्टर को ढूंढ रहे हैं। वैसे अगर वैभव माथुर की बात की जाए तो वह इस शो के लिए खबरों के अनुसार एक एपिसोड का 25,000 रुपए चार्ज करते हैं।

सैयद सलीम जैदी (Syed Sakim Zaidi)

सैयद सलीम जैदी को इस टीवी शो में टिल्लू के किरदार में देखा जाता है। टिल्लू तिवारी जी के शॉप में काम करने वाला इंसान है जिसे समय पर अपनी तनख्वाह नहीं मिलती है और वह इसको लेकर काफी परेशान रहता है। फिलहाल उनकी फीस को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

सोमा राठौड़ (Soma Rathore)

तिवारी जी की अम्मा रामकली तिवारी का किरदार निभाने वाली अदाकारा सोमा राठौड़ काफी फेमस हैं। अपने बेहतरीन अभिनय से सोमा राठौड़ ने इस टीवी शो पर चार चांद लगा दिए हैं। कहा जाता है कि सोमा एक एपिसोड के लिए 20,000 रुपए लेती हैं।

End of Article