आजकल कहां है 'मैंने पायल है छनकाई' गाने की क्यूट गर्ल, TV के इस हैंडसम एक्टर की है वाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 02:34 PM IST

'मैंने पायल है छनकाई, अब तो आजा ओ हरजाई...' गाना में नजर आए एक्टर और एक्ट्रेस रियल लाइफ में एक कपल हैं। रियल लाइफ कपल की स्टोरी किसी फेरीटेल कहानी से कम नहीं है। 

आजकल कहां है 'मैंने पायल है छनकाई' गाने की क्यूट गर्ल, TV के इस हैंडसम एक्टर की है वाइफ

'मैंने पायल है छनकाई, अब तो आजा ओ हरजाई...' गाना अब एकबार फिर से नए वर्जन के साथ दर्शकों के बीच आ रहा है। फाल्गुनी पाठक ने इस गाने को गाया था और रातोंरात ये खूब पॉपुलर हुआ था। अब नेहा कक्कड़ ने इस फिर से इस गाने को रीक्रिएट किया है और रिमिक्स वर्जन के साथ वो इसे लेकर आई हैं। कम ही लोग वैसे इस बात से वाकिफ हैं कि ऑरिजनल सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' में काम करने वाले दोनों हीरो-हीरोइन रियल लाइफ में भी कपल हैं। 

जी हां, इस गाने में नजर आए एक्टर और एक्ट्रेस रियल लाइफ में एक कपल हैं। पायल है छनकाई गाने में एक्टर विवान भटेना और निखिला पलत नजर आई थीं। रियल लाइफ कपल की स्टोरी किसी फेरीटेल कहानी से कम नहीं है। 

प्रसिद्धि और स्टारडम के बावजूद विवान ने निखिला पलत से शादी की है। साल 2010 के एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे उनकी दो साल की शादी ने उन्हें बदल दिया है। एक्टर ने बताया था- 'मैं बहुत मजबूत और धैर्यवान हो गया हूं। मैंने शेयर करने और एडजस्टमेंट करने की कला सीखी है। मैं इकलौता बच्चा था, इसलिए मुझे सीखने में थोड़ा समय लगा। निखिला ने मुझे यही सिखाया। आज मैं एक खुशहाल शादीशुदा आदमी हूं।'

क्या करती हैं निखिला पलत?
12 साल के शादीशुदा जीवन के बाद विवान भटेना और निखिला पलत माता पिता बने। 9 जून 2019 को दोनों की एक बेटी का जन्म हुआ। विवान और निखिला अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। विवान की वाइफ और 'मैंने पायल है छनकाई' गाने की एक्ट्रेस Nikhila Palat एक Entrepreneur हैं। 

विवान साल 2001 में मिस्टर इंडिया वर्ल्ड के विनर रह चुके हैं। मॉडल और एक्टर विवान ने साल 2016 में खतरों के खिलाड़ी शो में भी हिस्सा लिया था।विवान के करियर की बात करें तो वो टीवी के सबसे हिट और पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा एक्टर ने कई टीवी शोज किए हैं। इतना ही नहीं विवान ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल, जुड़वा 2, चक दे इंडिया और सूर्यवंशी में दिखाई दे चुके हैं।

End of Article