क्या पति जय भानुशाली के बाद Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट बनेंगी माही विज, शो को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 01:04 PM IST

Bigg Boss 16: माही विज ने सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने यह बताया कि इस शो को लेकर उनके क्या प्लान्स हैं।

क्या पति जय भानुशाली के बाद Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट बनेंगी माही विज, शो को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 16: जल्द ही सलमान खान का पाॅपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन बहुत धमाकेदार होगा। फिलहाल कंटेस्टेंट्स के लिए खोज जारी है। कहा जा रहा है कि अब इस टीवी शो में जय भानुशाली की पत्नी माही विज की एंट्री होने वाली है। लेकिन हाल ही में माही विज ने एक इंटरव्यू के दौरान यह साझा किया कि सलमान खान के टीवी शो को लेकर उनके क्या प्लान्स हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस 15 में उनके पति जय भानुशाली का गेम और परफॉर्मेंस उन्हें कैसा लगा था। 

बॉलीवुड लाइफ से मदर्स डे 2022 के स्पेशल इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए माही विज ने यह बताया कि बिग बॉस 16 को लेकर उनके क्या प्लान्स हैं। उन्होंने यह कहा कि 'कभी ना नहीं कहना चाहिए, लेकिन अभी के लिए मैं ना कह रही हूं। मैं अपनी बेटी को छोड़ना नहीं चाहती, वह अभी छोटी है।' इसके साथ टीवी अदाकारा ने यह साफ कर दिया कि फिलहाल वह अभी सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं लेकिन आगे अगर उनको मौका मिलेगा तो वह इसके बारे में जरूर सोचेंगी। 

इसके साथ माही विज ने अपने पति जय भानुशाली की बिग बॉस 15 में परफॉर्मेंस को लेकर भी बात की, उन्होंने बोला 'मैं यह  समझती हूं कि ऑडियंस बहुत मासूम है और जो भी उन्हें दिखाया जाता है वह सिर्फ वही देखते हैं। मैं उनका शो 24 घंटे देती थी इसीलिए मैं उन पर गर्व महसूस करती हूं। वह अपने आत्मसम्मान और गरिमा के साथ घर से बाहर आए थे। मुझे लगता है वह लोगों को उतना ही दिखाते हैं जितना वह चाहते हैं। पहले एपिसोड से ही वह डिसाइड कर लेते हैं कि कौन विनर होगा, कौन रनरअप होगा, हम अंदर अपनी जर्नी नहीं तय करते, वह हमारी जर्नी तय करते हैं।'

End of Article