GHKKPM Update: सई को कोरोना की वजह से छोड़ना पड़ा TV शो, मेकर्स बदलेंगे गुम है किसी के प्यार में की स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 05:26 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sayi Aka Ayesha Singh temporary exit: गुम है किसी के प्यार में सीरियल के निर्माताओं ने ट्रैक को बदलने की प्लानिंग शुरू कर दी है और आयशा के काम पर वापस आने तक शो में कुछ और ट्विस्ट लाने होंगे...

GHKKPM Update: सई को कोरोना की वजह से छोड़ना पड़ा TV शो, मेकर्स बदलेंगे गुम है किसी के प्यार में की स्टोरी

टेलीविजन शोज के सेट पर लगातार कोरोना पैर पसार रहा है। पांड्या स्टोर के सेट पर कोरोना बम्ब फूटा है शो के चार अभिनेताओं को एकसाथ टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद शूटिंग अचानक बंद कर दी गई। अब खबर आ रही है कि गुम है किसी के प्यार में के सेट पर भी कोरोना पहुंच गया है। अभिनेता नील भट्ट और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा के साथ मुख्य भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री आयशा सिंह को शुक्रवार को COVID टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।

जी हां, गुम है किसी के प्यार में सीरियल की सई कोरोना की चपेट में आ गई हैं। एक सूत्र ने बताया, 'आयशा ने कल शाम को कोविड​​-19 के लिए परीक्षण कराया था जो पॉजिटिव आया है। हालांकि वह पिछले कुछ दिनों से शूटिंग पर नहीं आ रही हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके लक्षण हल्के हैं और वह घर से बाहर है।'

जैसा कि हम जानते हैं आयशा सिंह यानि कि सई पर वर्तमान ट्रैक पूरी तरह से केंद्रित है, इसलिए शो में उनकी अनुपस्थिति को बैलेंस करने के लिए कहानी में अस्थायी रूप से बदलाव करने होंगे। शो के निर्माता राजेश राम सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया, 'अभिनेत्री आयशा सिंह जो शो गुम है किसी के प्यार में शो का एक अभिन्न हिस्सा हैं। जैसे ही उनको लक्षणों का पता चला, उन्हें मेडीकल हेल्प दी गई और तुरंत क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके तुरंत बाद पूरी कास्ट और क्रू को अलग-थलग कर दिया गया और उनका परीक्षण किया गया।

गुम है किसी के प्यार में की टीम ने बीएमसी को सूचित किया है और प्रोटोकॉल के अनुसार सेटों को सेनिटाइज किया जा रहा है। वर्तमान में, कलाकारों को मेडिकल हेल्प दी जा रही है।

आयशा सिंह को कोविड लक्षण बहुत हल्के हैं और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। दूसरी तरफ सई शूटिंग से दूर हो चुकी हैं। क्योंकि वह शो का एक अभिन्न हिस्सा हैं, निर्माताओं ने ट्रैक को बदलने की प्लानिंग शुरू कर दी है और आयशा के काम पर वापस आने तक शो में कुछ और ट्विस्ट लाने होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स क्या नया ट्विस्ट पेश करेंगे।

End of Article