एजुकेशन

RRB ALP: रेलवे लोको पायलट भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नवंबर में इस तारीख को होगी परीक्षा

RRB ने CEN 01/2026 के तहत होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 परीक्षा की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं। नोटिस के मुताबिक RRB ALP CBT 1 परीक्षा 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी

Image

रेलवे लोको पायलट भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

RRB ALP CBT 1 Exam Date OUT: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 01/2026 के तहत होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 परीक्षा की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक RRB ALP CBT 1 Exam 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए।

परीक्षा की तारीख या शेड्यूल आने के बाद उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जो कि आमतौर पर परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है।

SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इसी सुविधा के जरिए ट्रैवल अथॉरिटी भी उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी e-call letter से पहले जारी होगी। वहीं, e-call letter से संबंधित परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर आधार बायोमेट्रिक जरूरी

RRB ने आधार से जुड़ी एक अहम जानकारी भी दी है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या e-verified आधार का प्रिंटआउट लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, वे आधिकारिक RRB आवेदन वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय पहले ही आधार वेरिफिकेशन कर लिया था, उन्हें भी परीक्षा से पहले यह जांच लेना चाहिए कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक है।

उम्‍मीदवार परीक्षा से पहले अपने आधार कार्ड में दर्ज जानकारी को अच्छी तरह जांच लें। आधार में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, फोटो, पता और पिता का नाम सही होना चाहिए। जन्म तिथि खास तौर पर 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र में दर्ज तारीख के अनुसार होनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article