फिर अर्चना पूरन सिंह ने छीन ली नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी, इस शो के बंद होने से पहले एक्ट्रेस को मिला ऑफर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 03:23 PM IST

Archana Puran Singh Got New Reality Show: हाल ही में यह खबर आई है कि द कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन खत्म होने से पहले अर्चना पूरन सिंह को एक नया रियलिटी शो का ऑफर मिला है।

फिर अर्चना पूरन सिंह ने छीन ली नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी, इस शो के बंद होने से पहले एक्ट्रेस को मिला ऑफर 
Photo Credit: Instagram

Archana Puran Singh Got New Offer: अपनी दमदार हंसी से पूरी दुनिया में मशहूर अर्चना पूरन सिंह के हाथ अब एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि कपिल शर्मा का फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो सीजन 3 ऑफ एयर होने वाला है और कुछ समय तक यह छोटे पर्दे पर वापस नहीं आएगा। जैसे ही दर्शकों को इस बात का पता चला वैसे ही वह उदास हो गए थे‌। लेकिन द कपिल शर्मा शो को टक्कर देने के लिए एक नया रियालिटी शो आ रहा है। जल्द ही इंडियाज लाफ्टर चैंपियन कॉमेडी शो छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है जिसमें देश के अलग-अलग जगहों से कॉमेडियंस आएंगे और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। 

यह एक ऐसा कॉमेडी शो होगा जिसमें अलग-अलग कॉमेडियन भारत का लाफ्टर चैंपियन बनने के लिए एक दूसरे को कंपीटिशन देंगे। यह वही कॉमेडी शो है जिसमें एक बार भारती सिंह और कपिल शर्मा कंटेस्टेंट थे। इसी कॉमेडी शो से इन दोनों कलाकारों ने अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। Tellychakkar की एक खबर के अनुसार, अब इस टीवी शो के नए जज का पता चल गया है। इस कॉमेडी शो को कोई और नहीं बल्कि अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन जज करने वाले हैं। 

इसके पिछले सीजन में शेखर सुमन को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जज करते हुए देखा गया था। और अब एक बार फिर अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस कर दिया है। इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के नए सीजन में अर्चना पूरन सिंह शेखर सुमन के साथ शो को जज करेंगी। द कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन ऑफ एयर होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस कॉमेडी शो की शूटिंग जल्द खत्म होने वाली है। इसके साथ यह भी खबर सामने आई है कि कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ यूएसए टूर पर जाने वाले हैं जहां वह लाइव शो करते हुए नजर आएंगे। कपिल शर्मा के इस लाइव शो को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

End of Article