करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे का ट्वीट देख चिंता में पड़े तेजस्वी प्रकाश के फैंस, जानें क्यों

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 12:29 PM IST

Karanvir Bohra Wife Teejay Sidhu Tweet For Tejasswi Prakash: लाॅकअप शो के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के लिए एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे देखकर तेजू के फैंस चिंता करने लगे हैं। 

करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे का ट्वीट देख चिंता में पड़े तेजस्वी प्रकाश के फैंस, जानें क्यों
Photo Credit: Twitter

Karanvir Bohra Wife Teejay Sidhu Tweet For Tejasswi Prakash: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बटोर लेते हैं। हाल ही में करणवीर बोहरा की पत्नी ने टीवी अदाकारा तेजस्वी प्रकाश के लिए एक ऐसा ट्वीट लिखा है जिसकी वजह से तेजू के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। कुछ समय पहले लॉकअप शो की सक्सेस पार्टी रखी गई थी जहां करणवीर बोहरा अपनी पत्नी टीजे के साथ मौजूद थे। इस पार्टी में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी थे। इस सक्सेस पार्टी के दौरान करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू पहली बार तेजस्वी प्रकाश से मिली थीं। पहली मुलाकात में तेजस्वी प्रकाश ने टीजे सिद्धू पर ऐसा जादू कर दिया कि वह तेजू को चुराने का प्लान बनाने लगीं।

जी हां, तेजस्वी प्रकाश से मिलकर करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू को इतना अच्छा लगा कि उन्होंने तेजस्वी को चुराने का प्लान बना लिया। अपने टि्वटर हैंडल पर टीजे सिद्धू ने अपनी और तेजस्वी प्रकाश की एक तस्वीर साझा की है जिसके साथ उन्होंने एक बढ़िया सा नोट भी लिखा है। टीजे ने लिखा 'बीबी के बाद पहली बार मुलाकात कर रही हूं, दरअसल सच में पहली बार मुलाकात हो रही है। बीबी के दौरान उसे सपोर्ट किया था क्योंकि वह करणवीर बोहरा की दोस्ती थीं, लेकिन अब मैं उन्हें चुरा रही हूं। उनसे मिलकर अच्छा लगा, जल्द मुलाकात होगी।' 

टीजे सिद्धू का यह ट्वीट देखने के बाद तेजस्वी के फैंस ने भी रिएक्ट किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ऐसी है हमारी बेबी गर्ल। जो भी उस से पहली बार मिलता है वह उसका दीवाना हो जाता है। इस कदर की खूबसूरत इंसान है वह। थैंक्यू टीजे बीबी के दौरान हमेशा उससे सपोर्ट करने के लिए।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आशा है कि आप दोनों दुबारा जरूर मिलें, आप दोनों बहुत खूबसूरत हैं। और हां हर कोई उन्हें चुराना चाहता है, हम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।' 

End of Article