Gashmeer Mahajani Has Been Offered 2 Reality Shows: गशमीर महाजनी छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं जिन्हें इमली टीवी सीरियल की वजह से घर-घर में पहचान मिली है। इस टीवी सीरियल में आदित्य का किरदार निभाने वाले गशमीर महाजनी को बहुत पसंद किया गया था। इस टीवी सीरियल में आदित्य और इमली की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लेकिन कुछ महीनों पहले जब यह खबर आई थी कि गशमीर महाजनी टीवी सीरियल को क्विट करने वाले हैं तब करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था। टीवी इंडस्ट्री के साथ गशमीर मराठी सिनेमा की दुनिया में भी एक बड़े सितारे हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि गशमीर महाजनी को अब दो बड़े रियलिटी शो के ऑफर मिले हैं।
पिछले कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि टीवी के जाने-माने रियलिटी शोज खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस के मेकर्स नए सीजन की तैयारी में जुटे हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 और बिग बॉस 16 के लिए मेकर्स ने कई सेलिब्रिटीज को काॅन्टेक्ट किया है। खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए कई टीवी सेलिब्रिटी को फाइनल कर लिया गया है लेकिन बिग बॉस 16 के लिए कंटेस्टेंट की तलाश जारी है। हाल ही में यह खबर आई है कि इमली एक्टर गशमीर महाजनी को इन दोनों रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है। Tellychakkar की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स और ऐक्टर के बीच में बातचीत अभी जारी है।

गशमीर महाजनी को आखिरी बार टीवी सीरियल इमली में देखा गया था। वह कभी भी किसी रियलिटी शो के हिस्सा नहीं रहे हैं। ऐसे में अगर एक्टर और मेकर्स की डील तय हो जाती है तब लोग गशमीर को इन दोनों टीवी रियलिटी शोज में देख सकेंगे। गशमीर को खतरों के खिलाड़ी 12 और बिग बॉस 16 में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

