Anupamaa: अनुज के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेगा वनराज तो अनुपमा के जन्मदिन पर अनुज लेगा बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 05:18 PM IST

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। एक तरफ जहां अनुज के खिलाफ वनराज प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेगा तो वहीं अनुपमा के जन्मदिन पर अनुज एक बड़ा फैसला लेगा।

Anupamaa: अनुज के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेगा वनराज तो अनुपमा के जन्मदिन पर अनुज लेगा बड़ा फैसला
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Upcoming Twists: छोटे पर्दे पर फिलहाल अनुपमा टीवी सीरियल का राज चल रहा है। आए दिन इस टीवी सीरियल की कहानी नए मोड़ लेती रहती है जिसकी वजह से फैंस इस टीवी सीरियल को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अनुपमा टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि अनुपमा अनुज को चीयर अप करने की कोशिश करती है। मालविका और कपाड़िया बिजनेस के साथ जो कुछ भी हुआ उसको लेकर अनुज अंदर से टूट चुका है इसीलिए अनुपमा उसे हिम्मत दे रही है। दूसरी ओर मालविका बहुत परेशान है क्योंकि अनुज उसे छोड़कर चला गया है। मालविका सारा फ्रस्ट्रेशन जीके पर निकालती है क्योंकि वह इस परिस्थिति को संभालने में असफल रही है। अब अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अनुज की परेशानी और बढ़ाने के लिए वनराज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा तो वहीं अनुपमा के जन्मदिन पर अनुज एक बड़ा फैसला लेगा।

वनराज रखेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

वनराज यह देखकर हैरान है कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी अनुपमा और अनुज हताश नहीं हैं। वहीं उसे इस बात का भी बुरा लगेगा कि कपाड़िया बिजनेस के जितने भी पार्टनर हैं वह सब सिर्फ अनुज के साथ काम करना चाहते हैं। अगर ऐसा ही रहा तो वनराज कभी भी इस बिजनेस को आगे नहीं बढ़ा पाएगा इसीलिए अब वह एक नई चाल चलेगा और अनुज के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वनराज सबको यह बता देगा कि अनुज अब कपाड़िया बिजनेस का मालिक नहीं रहा। कपाड़िया बिजनेस अब मालविका संभाल रही है। दूसरी ओर काव्या वनराज को मालविका से दूर करने की कोशिश करेगी। वह‌ वनराज को यह बताएगी कि मालविका इतने बड़े बिजनेस को नहीं संभाल पाएगी इसलिए वह और तोषू इस बिजनेस को संभालने के लिए तैयार हैं।

अनुपमा के जन्मदिन पर अनुज लेगा बड़ा फैसला

अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में अनुपमा के जन्मदिन का ट्रैक चलने वाला है। इस दौरान यह देखा जाएगा कि अनुज और पूरा शाह परिवार अनुपमा का जन्मदिन मनाएगा। इस दौरान वह‌ सबके सामने यह खुलासा करेगा कि वह और अनुपमा जल्द ही एक नया स्टार्ट-अप लाॅन्च करने वाले हैं। वह कहता है कि अनुपमा का जन्मदिन इस नई शुरुआत का खुलासा करने के लिए एकदम सही है। जिसके बाद समर, किंजल और बापूजी यह जानकर बहुत खुश होंगे कि अनुज अनुपमा से प्यार करने के साथ उसकी इज्जत भी करता है। 

End of Article