Anupamaa Twist: अचानक सीढ़ियों से गिरेगी किंजल, शाह हाउस में अब अनुपमा की समधन राखी दवे मचाएगी तबाही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 05:45 PM IST

Anupamaa Latest Spoiler Upcoming Episode twist in hindi: आप अनुपमा में देखेंगे कैसे कहानी में बेटा अपनी मां के लिए स्टैंड लेता दिखेगा। समर, अनुपमा को अपना सर्वश्रेष्ठ कदम आगे बढ़ाने और अनुज से शादी करने का साहस देता नजर आने वाला है...

Anupamaa Twist: अचानक सीढ़ियों से गिरेगी किंजल, शाह हाउस में अब अनुपमा की समधन राखी दवे मचाएगी तबाही

Anupamaa Upcoming twist Latest Spoiler in hindi: अनुपमा के आगामी एपिसोड में काफी कुछ दिलचस्प मोड़ दिखाए जाएंगे। पहले देखा गया था कि अनुपमा पूरे शाह परिवार के सामने अपने प्यार की भावनाओं को कबूल करना चाहती थी और साथ ही अपने शादी के फैसले को भी बताना चाहती थी। लेकिन दुख की बात है कि किंजल की प्रेग्नेंसी बीच में आ गई जिससे अनुपमा की खुशखबरी रुक गई। अब समर, अनुपमा थोड़ा परेशान देखता है, जहां वह जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रही है। यहां समर अनुपमा का समर्थन करने के लिए आता है वो अपनी मां अनुपमा को अनुज के साथ रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए कहता है क्योंकि उनके जीवन में हमेशा कुछ न कुछ चीजें या समस्याएं आती रहती हैं जिन्हें वे कभी नहीं रोक सकते हैं।

आप देखेंगे कैसे कहानी में बेटा अपनी मां के लिए स्टैंड लेता दिखेगा। समर, अनुपमा को अपना सर्वश्रेष्ठ कदम आगे बढ़ाने और अनुज से शादी करने का साहस देता नजर आने वाला है। वहीं अनुपमा मिक्स इमोशन में नजर आती हैं, हालांकहां वह इस तरह के सपोर्टिव बेटे को पाकर खुश हैं। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

इधर जैसा कि शाह हाउस में किंजल प्रेग्नेंट है और जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। लेकिन इस प्रेग्नेंसी में काफी कुछ होने वाला है। परितोष बच्चा नहीं चाहती है। इसी वजह से वो किंजल और होने बच्चे को रखने के फैसले के बारे में बुरा बोलना शुरू कर देगा। इससे किंजल और परितोष के बीच भारी बहस छिड़ जाएगी। हालांकि, चीजें जल्द ही एक खतरनाक मोड़ ले लेंगी जब किंजल परितोष के कठोर शब्दों के बारे में सोचने में व्यस्त हो जाएगी और सीढ़ी से फिसलकर नीचे गिर जाएगी।


अब पूरे शाह परिवार के लिए बहुत कठिन समय होने वाला है क्योंकि किंजल का बच्चा खतरे में होगा। इससे शाह हाउस और अनुपमा पूरी तरह से हिल जाएंगे। वहीं राखी दवे, शाह परिवार में तबाही मचाती नजर आएंगी क्योंकि वो सब किंजल की देखभाल नहीं कर सके हैं।

End of Article