भाग्यश्री ने बताया शादी के बाद पहली रात क्यों पहनी थी नाइट ड्रेस, पति हिमालय से कहना चाहती थीं ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 01:02 PM IST

Bhagyashree husband Himalayan Dasani on first night: भाग्यक्षी और हिमालय दसानी स्मार्ट जोड़ी शो में मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं। शो में हिमालय दसानी ने वेडिंग नाइट से जुड़े कई सीक्रेट शेयर किए हैं।

भाग्यश्री ने बताया शादी के बाद पहली रात क्यों पहनी थी नाइट ड्रेस, पति हिमालय से कहना चाहती थीं ये बात

Bhagyashree and Himalaya Dasani: स्टार प्लस के टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी के साथ बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो में दोनों को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। शो में हिमालय दसानी ने शादी के बाद अपनी पहली रात के बारे में कई सीक्रेट शेयर किए हैं। दोनों का एक प्रोमो जारी किया है। इसमें वह 'मेहंदी लगाकर रखना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

स्मार्ट जोड़ी में हिमालय दसानी कहते हैं, 'हमारी शादी हुई और इसके बाद रिसेप्शन हुआ। मुझे लगा हमारी ये पहली रात है तो दुल्हन पल्लू गिराकर, घूंघट गिराकर बैठी होगी। मैंने जब कमरा खोला तो देखा उनकी साड़ी पड़ी है और ज्वेलिरी पड़ी हुई है। वह नाइट ड्रेस पहने अंदर बैठी हुई हैं। मुझे हेलो डार्लिंग, हेलो बेब्स बोल रही हैं।' इस पर भाग्यश्री ने कहा, 'मैंने नाइट ड्रेस इस कारण पहनी थी ताकि कह सकूं कि, 'सो जाओ, कुछ नहीं होने वाला है।'   

Bhagyashree reveals she was separated from husband Himalaya for 1.5 years:  I still get scared - Movies News

हाइएस्ट पेड जोड़ी हैं भाग्यश्री-हिमालय दसानी
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी स्मार्ट जोड़ी के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स हैं। भाग्यश्री और हिमालय को एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भाग्यश्री बॉलीवुड का एक बड़ा चेहरा है। इसके अलावा वह आज भी काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा उनके पति हिमालय दसानी जिस तरह से मनोरंजन कर रहे हैं, इससे मेकर्स भी हैरान हैं। वह काफी हंसमुख हैं और शो की पूरी यूनिट उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। वह सभी को खूब हंसाते भी हैं। 

Himalaya Dasani (Bhagyashree Husband) Bio, Wiki, Family, Net worth

इस फिल्म में नजर आएंगी भाग्यश्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री ने फिल्म थलाइवी के जरिए वापसी की थी। इस फिल्म में भाग्यश्री ने कंगना रनौत की मम्मी का रोल निभाया था। अब भाग्यश्री राधे श्याम में नजर आएंगी। फिल्म में प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

भग्यश्री ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैं इससे बेहतर नहीं कर सकती थी और मुझे नहीं लगता कि मैं आज भी विकल्प मिलने पर मैने प्यार किया को किसी अन्य प्रोजेक्ट के साथ बदलना चाहूंगी।'       

End of Article