वरुण सूद को धोखेबाज कहने वालों पर भड़की दिव्या अग्रवाल, कहा- खबरदार, किसी ने चरित्र पर उठाया सवाल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 03:24 PM IST

Divya Agarwal on Varun Sood Character: दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद से अलग होने की घोषणा कर दी है। अब दिव्या अग्रवाल ने उन लोगों को चेतावनी दी है, जो वरुण के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं।

वरुण सूद को धोखेबाज कहने वालों पर भड़की दिव्या अग्रवाल, कहा- खबरदार, किसी ने चरित्र पर उठाया सवाल'

Divya Aggarwal Varun Sood breakup: दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद से अलग हो गई हैं। दिव्या ने सोशल मीडिया पर वरुण से ब्रेकअप करने का ऐलान किया है। इसके बाद उनके कई फैंस ने आरोप लगाया था कि वरुण सूद ने दिव्या को धोखा दिया है। अब इस पर दिव्या अग्रवाल भड़क गई हैं। उन्होंने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि वरुण के चरित्र पर कोई भी उंगली नहीं उठा सकता है। 

दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal Varun Sood breakup) ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'खबरदार किसी ने वरुण के चरित्र पर सवाल उठान की कोशिश की। कोई किसी के चरित्र के कारण अलग हो ये हर बार जरूरी नहीं है। वह एक ईमानदार इंसान हैं। ये मेरा अपना खुद का निर्णय है कि मैं अकेले रहना चाहती हूं। ऐसे में किसी को भी हक नहीं है कि वह कुछ भी गलत बातें लिखे। जीवन में ऐसे निर्णय लेने के लिए काफी ज्यादा मजबूती चाहिए होती है। ऐसे निर्णय लेना कभी भी आसान नहीं होता है। 

Divya Aggarwal Tweet

सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट 
दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की घोषणा करते हुए पोस्ट लिखा था, 'जिंदगी एक सर्कस है! हर किसी को खुश रखने की कोशिश करो और कुछ भी उम्मीद मत करो। लेकिन क्या होता है जब सेल्फ लव कम होने लगता है?? नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं किसी और को दोष नहीं देती... मुझे लगता है कि काम हो गया है और यह ठीक है। मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहता हूं। ठीक है! मैं औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं जिस तरह से जीना चाहता हूं उसे जीने के लिए अपना समय लेना चाहती हूं!'

चार साल से थे रिलेशनशिप में
दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। दिव्या अग्रवाल इससे पहले प्रियांक शर्मा को डेट कर चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी' के घर के अंदर कहा था कि वह वरुण के साथ शादी करने की योजना बना रहे हैं।

Bigg Boss OTT contestant Divya Agarwal on Varun Sood: He took care of our  house financially by participating in Khatron Ke Khiladi 11, now it's my  turn

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने एक साथ एक नया घर भी खरीद लिया था। दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने की प्लानिंग थे और साथ में अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे थे।

End of Article