अनुपमा 01 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा की बेटी पाखी उठाएगी ऐसा कदम, कि वनराज के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 11:17 AM IST

अनुपमा 01 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल में अब एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अपने प्यार के लिए पाखी अब एक ऐसा कदम उठाएगी जिसकी वजह से शाह परिवार में एक नया तूफान आएगा।  

अनुपमा 01 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा की बेटी पाखी उठाएगी ऐसा कदम, कि वनराज के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन 

अनुपमा 01 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी इन दिनों बेहद रोचक होती जा रही है। इस टीवी सीरियल की कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में अनुज के भाई और भाभी की एंट्री हुई है जो अपने साथ नया तूफान लेकर आए हैं। वहीं, अब इस टीवी सीरियल में पाखी के लवर बॉय की एंट्री भी हो गई है। अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि पाखी पर प्यार का बुखार चढ़ जाएगा जिसकी वजह से वह अपने लवर को हासिल करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाएगी। 

अनुपमा टीवी सीरियल में अब तक यह देखा गया कि पाखी की जिंदगी में एक नया शख्स आ गया है। पाखी अपने लवर बॉय को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। उसने अभी तक अपने परिवार वालों को अपने प्यार के बारे में नहीं बताया है। लेकिन अब शाह परिवार से पाखी का सच ज्यादा दिनों तक छुपने वाला नहीं है। इस टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि पहले तो जब पाखी के प्यार का सच सबके सामने आएगा तब हर कोई हैरान हो जाएगा। इसके साथ जब सबको यह पता चलेगा कि पाखी का बॉयफ्रेंड मुस्लिम है तो घर में भूचाल आ जाएगा। ऐसे में पाखी को अपने परिवार वालों से सपोर्ट नहीं मिलेगा। 

इस टीवी सीरियल में यह भी देखा जाएगा कि जैसे ही सबको पाखी के लवर बॉय के बारे में पता चलेगा वैसे ही वनराज और बा इसके खिलाफ हो जाएंगे। किसी और धर्म के लड़के को डेट करने के लिए वनराज और बा पाखी से नाराज हो जाएंगे। दूसरी ओर, पाखी अपने प्यार को पाने के लिए एक ऐसा कदम उठाएगी जिसकी वजह से सब दंग रह जाएंगे। यह देखा जाएगा कि पाखी अपने प्यार के लिए मुस्लिम की‌ तरह रहने लग जाएगी। अब पाखी के इस कदम से सबका क्या रिएक्शन होगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। 

End of Article