अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज शुक्र और शनि के प्रभाव से इन 4 मूलांक वालों को होगा धन-लाभ, जानिए आपके लिए क्या रहेगा खास

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर का दिन गुरुवार है। आज के दिन का मूलांक 6 है और अंक 6 का स्वामी शुक्र है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Image

15 अक्टूबर का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 है। आज नवरात्र की पंचमी तिथि है। आज माता स्कंदमाता की उपासना करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय और सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप भी करें।

अंकज्योतिष में 15 का संयुक्त अंक बहुत शुभ माना जाता है। यह बैंकिंग, फिल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान और प्रसिद्धि का कारक है। 15 तेजी से सफलता देने वाला अंक माना जाता है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करता है, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। आज 15-10-2026 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसके स्वामी शनि हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 और 08 हैं। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि तंत्र, वित्त, राजनीति, न्याय, फिल्म, प्रबंधन, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल और धैर्य के प्रतीक हैं।

आज गुरुवार है। अंक स्वामी शुक्र हैं। सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें। गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। माता भगवती की उपासना के क्रम में मंदिर जाकर माता दुर्गा के दर्शन करें। माता जगत जननी हैं, इसलिए हर पल माता के नाम का मानसिक जप करते रहें। व्रत रखें और सत्य के मार्ग पर चलें। मन की निर्मलता के लिए माता दुर्गा के 108 नामों का जप अवश्य करें। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 15 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 03 रहेंगे। अंक 01, 03 और 09 मित्र हैं। शनि और बुध प्रगति देंगे। इस अंक के स्वामी सूर्य और भाग्यस्वामी शनि हैं। सूर्य और बुध का सपोर्ट मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य और गुरु टीचिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य में उदर रोग से परेशानी हो सकती है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। सूर्य और गुरु मित्र हैं। जॉब में उन्नति रहेगी। नामांक 01 और 02 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कामकाज में संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में यात्रा के योग बनेंगे और नए संपर्क लाभ देंगे। स्वास्थ्य में नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। आज सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें तथा चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होगा। जॉब में अंक 04 और 05 वाले उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग सफेद और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 03 और 06 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 05 और 08 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 02 और 05 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। कामकाज में आपकी प्रोग्रेस तेज होगी और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 08 रहेंगे। आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। अंक 05 के स्वामी बुध और मित्र अंक 08 के स्वामी शनि का सहयोग उच्चाधिकारियों के माध्यम से जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। भाग्यस्वामी शनि और मंगल का संकेत है कि बड़े भाई और संतों का आशीर्वाद लें। श्वांस के मरीज सावधानी बरतें। आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें और सात अन्न का दान करें। शुभ रंग हरा और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु और भाग्यस्वामी शनि बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर उम्मीद मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें। आज गेहूं और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 03 और 08 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी शनि हैं और इस अंक के स्वामी भी शनि हैं। जॉब को लेकर बड़ा लाभ मिल सकता है। बुध और आज के अंक स्वामी शुक्र नई बिजनेस डील दे सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। मंगल और शनि का सपोर्ट रहेगा। अंक 08 और 09 का सहयोग सुखद रहेगा। व्यवसाय को मंगल, शनि और शुक्र नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। मंगल लीवर से संबंधित रोग दे सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आज माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग पीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

15 अक्टूबर 2026 के विशेष उपाय

आज नवरात्र की पंचमी तिथि होने के कारण माता स्कंदमाता की उपासना विशेष रूप से करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय और सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें। गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु और गुरु की उपासना भी करें। सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें। गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। मंदिर जाकर माता दुर्गा के दर्शन करें और दिनभर माता के नाम का मानसिक जप करते रहें। व्रत रखें, सत्य के मार्ग पर चलें और जरूरतमंदों को अन्न व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article