एजुकेशन

RRB NTPC UG Level Recruitment 2026: 10+2 पास युवाओं के लिए रेलवे में 1688 पदों की भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें पूरा प्रोसेस

RRB NTPC UG Level Recruitment 2026: आरआरबी द्वारा 10+2 यूजी लेवल एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से खुद को रजिस्टर कर आवेदन फॉर्म भरें।

Image

RRB NTPC UG Level Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

RRB NTPC UG Level Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी (NTPC Under Graduate Level) के तहत 10+2 ग्रेजुएट लेवल में विभिन्न पदों पर निकाली गई बंपर भर्तियों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा बीते दिनों में एक नोटिस जारी किया गया था। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप भी बारहवीं कक्षा पास हैं और रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। आइए आपको इस भर्ती और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं।

RRB NTPC 10+2 भर्ती 2026 मुख्य तिथियां

विवरण तिथि
रोजगार समाचार में सांकेतिक नोटिस की तिथि 26.09.2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 15.10.2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13.11.2026 (23:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि15.11.2026
संशोधन विंडो की तिथियां16.11.2026 से 25.11.2026 तक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Indian Army TES 57 Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, जानें योग्यता और उम्र सीमा

पदों का विवरण

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1688 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। पदों का विवरण इस प्रकार है -

पद का नाम कुल रिक्तियां
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क700
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट200
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट600
ट्रेन्स क्लर्क188
कुल1688

कौन कर सकता है आवेदन

इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। टाइपिंग वाले पदों के लिए संबंधित टाइपिंग स्किल का होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

कितना मिलेगा वेतन

पद का नाम (Post)7वें CPC में पे लेवल (Pay Level)प्रारंभिक वेतन (प्रारंभिक वेतन)
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क321,700 रुपये
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट219,900 रुपये
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट219,900 रुपये
ट्रेन्स क्लर्क219,900 रुपये

चयन प्रक्रिया

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - प्रथम और द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

2. टाइपिंग स्किल टेस्ट / आत्मकेंद्रित परीक्षा - टाइपिस्ट पदों के लिए स्किल टेस्ट होता है।

3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) - सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाती है।

4. चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) - रेलवे के निर्धारित मानकों (B2, C2, A3) के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है।

आवेदन कैसे करें और जरूरी निर्देश

स्टेप 1 - आवेदन के लिए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए RRB NTPC UG Level Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।

स्टेप 4 - क्रिएट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5 - आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले आवेदन फॉर्म को दोबारा चेक करें।

स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह सर्वर की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए योग्य युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

आवेदन में मिलेगा सुधार का मौका

यदि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो बोर्ड द्वारा 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो खोली जाएगी (ध्यान रहे, 'Create an Account' और 'Chosen RRB' के विवरण में बदलाव नहीं किया जा सकेगा)।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article