बॉलीवुड

‘भारत में माधुरी दीक्षित से खूबसूरत कोई नहीं’- Baatein Dil Se में Ritu Beri ने खोले दिल के राज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 14, 2026, 09:04 PM IST

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और किंग चार्ल्स से मुलाकात पर बात की।

Image

रितु बेरी ने अभी हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) का चर्चित पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। (Image Source: Times Now)

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) का चर्चित पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) एक बार फिर खास बातचीत को लेकर चर्चा में है। इस बार फैशन डिजाइनर रितु बेरी (Ritu Beri) ने इस पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी और अनुभवों से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा की हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की खूबसूरती की तारीफ की और उन्हें भारत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक बताया। इसके साथ ही किंग चार्ल्स (King Charles) से मुलाकात का जिक्र भी चर्चा में है। तो चलिए जानते हैं कि रितु बेरी ने क्या बयान दिया है।

शेयर की माधुरी दीक्षित से जुड़ी याद

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ पॉडकास्ट में रितु बेरी ने ‘देवदास’ स्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को लेकर कहा कि “मैं एक किताब लॉन्च कर रही थी। इसका नाम ‘101 वेज टू लुक योर बेस्ट’ (101 Ways To Look Your Best) था। मैंने पूछा था, ‘देश की सबसे खूबसूरत महिला कौन है?’ और मेरे लिए वह माधुरी दीक्षित थीं।” जब उनसे पूछा गया कि वो माधुरी को किस तरह तैयार करना चाहेंगी, तो रितु ने कहा कि एक्ट्रेस को किसी चीज की जरूरत नहीं है।

अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

रितु ने ये भी कहा कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) “ऑरेंज पैंट में हॉट लगते हैं!” कई साल पहले उनकी मुलाकात किंग चार्ल्स (King Charles) से भी हुई थी, जब वह अपने एक दोस्त के लिए मेडिकल फैसिलिटी का उद्घाटन करने आए थे। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी शामिल होने वाले थे। उस मुलाकात के बारे में रितु ने कहा, “मैंने थोड़ी शरारत की थी। मैंने उन्हें फूल दिए। उन्होंने बहुत प्यार से कहा, ‘असल में, मुझे आपको फूल देने चाहिए।’ मैंने कहा, ‘बिल्कुल दीजिए, एक किस के साथ!’” इसके अलावा, रैपिड-फायर राउंड में रितु ने अपने पसंदीदा फैशन आइकन, उस ट्रेंड के बारे में बताया जिसे वो खत्म होते देखना चाहती हैं और उस सेलिब्रिटी का नाम भी बताया, जिन्हें वो तैयार करना चाहेंगी। उन्होंने कटरीना कैफ (Katrina Kaif) का नाम लिया और कहा कि उन्हें कटरीना को तैयार करना पसंद आएगा। फैशन डिजाइनर ने ये भी कहा कि अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने कभी नियमों का पालन नहीं किया, लेकिन उनका अब भी एक सपना है, जिसे वो पूरा होते देखना चाहती हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article