शहर

अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन के बाद माता-पिता और विपक्षी नेता हिरासत में

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में अंकिता के माता-पिता, कई विपक्षी नेता और अन्य प्रदर्शनकारी शामिल हुए। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के बाद सभी को हिरासत में ले लिया।

Image

दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता और विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

Photo : ANI

Ankita Bhandari Murder Case: दिल्ली में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे उनके माता-पिता, विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने अल-सुबह हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने रातभर धरना दिया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

रातभर चला प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन में अंकिता के माता-पिता के साथ कई विपक्षी नेता और अन्य प्रदर्शनकारी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, जोतिमणि, आर. सुधा, सुप्रिया श्रीनेत, उदय भानु चिब, विनोद जाखड़ और वरुण चौधरी वहां मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने रातभर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता समेत कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार साल से न्याय की मांग कर रहे अंकिता के माता-पिता के खिलाफ बेरहमी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के बजाय मुख्य आरोपी को राज्यपाल बनाया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article