Abhinay Deo on Delhi Belly 2: साल 2011 में बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक 'डेल्ही बेली' रिलीज हुई थी। इस मूवी की सफलता के बाद से फैन्स काफी सालों से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के निर्देशक अभिनय देव (Abhinay Deo) ने 'डेल्ही बेली' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट शेयर किया है। निर्देशक ने बताया कि वो इस मूवी के लिए हर दिन नए-नए आईडिया सोचते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मूवी के सीक्वल को बनाने के लिए प्रोडक्शन हाउस से जुडी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 advance Booking: रिलीज से पहले Rajinikanth ने मचाया कोहराम, कमा डाले इतने करोड़ रुपये)
'डेल्ही बेली 2' पर आया बड़ा अपडेट
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिल्ममेकर अभिनय देव ने कहा कि उन्हें 'डेल्ही बेली 2' को लेकर नए-नए आईडियाज आते रहते हैं। उनके मुताबिक सीक्वल को लेकर हर हफ्ते कोई न कोई नया विचार सामने आता है लेकिन इसे पर्दे पर लाने में कुछ तकनीकी और प्रोडक्शन से जुड़ी चुनौतियां आ रही हैं। निर्देशक ने बताया कि पहली फिल्म UTV के बैनर तले बनी थी लेकिन बाद में कंपनी का अधिग्रहण डिज्नी ने कर लिया। ऐसे में सीक्वल बनाने के लिए प्रोडक्शन से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर अभिनय देव ने बताया कि पहली फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में अक्षत वर्मा को करीब नौ साल लगे थे। इसी वजह से सीक्वल की कहानी तैयार होने में कितना समय लगेगा, यह कहना आसान नहीं है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की 'Drishyam 3' देख गदगद हुए Mohanlal, बोले 'सच में इम्प्रेस...')
अभिनय का यह भी कहना है कि अगर इसकी कॉमेडी और भाषा को बदला जाता है तो फिल्म का उसी अंदाज में कंटिन्यू रखना मुश्किल हो जाएगा। फिल्म की पहचान इसका बेबाक और एडल्ट ह्यूमर ही है। निर्देशक के मुताबिक जब भी वह आमिर खान से सीक्वल बनाने की बात करते हैं, तो वो उनसे लेखक अक्षत वर्मा को स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए बोलते हैं।
2011 में रिलीज हुई 'डेल्ही बेली' में इमरान खान, वीर दास और कुणाल रॉय कपूर के अलावा पूर्णा जगन्नाथन, शहनाज ट्रेजरी और विजय राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी तीन रूममेट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है, जब वे अनजाने में एक खतरनाक तस्करी के मामले में फंस जाते हैं।
