Anupama Serial 7 January 2022 Update: अनुज ने खोला मालविका के अतीत का दर्दनाक राज, हैवान से हुई थी पहली शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 10:39 AM IST

Anupama Serial 7 Jan 2022 Episode Update: अनुपमा टीवी सीरियल मे सामने आने वाला है मालविका के अतीत का राज। मालविका को बेकाबू होता देख अनुज ने अनुपमा को बताई सच्चाई....

Anupama Serial 7 January 2022 Update: अनुज ने खोला मालविका के अतीत का दर्दनाक राज, हैवान से हुई थी पहली शादी

Anupama Serial 7 Jan 2022 Episode. अनुपमा सीरियल में मालविका का अतीत सभी के लिए रहस्य बना हुआ है। मालविका की एंट्री होने के बाद से अनुज के अतीत के भी कई राज सामने आ रहे हैं। अब मालविका की जिंदगा का सबसे बड़ा रहस्य जल्द ही न्यू ईयर पार्टी में खुलने वाला है। अनुज अनुपमा के सामने मालविका की पहली शादी का दर्दनाक राज बताएगा।

अनुपमा के आज के एपिसोड में (Anupama Serial Episode Update) अनुपमा और मालविका ऑफिस की पार्किंग में एक गेम खेलेंगी। अनुज पूछता है कि दोनों क्या कर रहे हैं। इस पर अनुपमा बताती हैं कि जो हारेगा उसे जीतने वाले की बात माननी होगी। अनुपमा गेम जीत जाती है और मालविका से न्यू ईयर पार्टी में आने का वादा लेती है। अनुपमा मालविका को समझाएगी कि अतीत का साथ छोड़ना पड़ता है। अनुपमा  मालविका को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर वनराज और काव्या को साथ में पकड़े जाने की बात भी बताती है।

Anupama Serial

मालविका का हुआ बुरा हाल
मालविका न्यू ईयर पार्टी में जाने के लिए तैयार होती है। दूसरी तरफ अनुपमा और अनुज उसका हौसला बढ़ाएंगे। घर से बाहर आते ही मालविका देखती है कि एक पति अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ रहा है। ये  देख जहां अनुपमा और अनुज दुखी होंगे। वहीं, मालविका बेहद सहमी और डरी हुई नजर आएगी। मालविका एक कोने में दुबकी जाएगी। अनुज और अनुपमा मालविका की ऐसी हालत देखकर परेशान हो जाएंगे। वह दोनों उसे अंदर ले जाएंगे। दूसरी तरफ काव्या नंदिनी को शाह परिवार के खिलाफ भड़काएगी। समर काव्या को जमकर फटकार लगाएगा। 

Anupama Serial Update

सामने आया मालविका की शादी का सच
मालविका कमरे में जाकर जोर-जोर से चिल्लाती हैं, 'मुझे मत मारो, मुझे मत मारो, दर्द हो रहा है, मुझे छोड़ दो।' अनुज अनुपमा के सामने मालविका की शादी का सच बताएगा। अनुज बताता है कि मालविका की शादी एक हैवान से हुई थी। 

Anupama Serial

अनुज कहता है कि उस हैवान से मिले दर्द को मालविका आज भी नहीं भूल सकी है। इस कारण वह डिप्रेशन की दवाई खा रही हैं। अनुज को लगता है कि मालविका की इस हालत के लिए वह जिम्मेदार है।

End of Article