Anupama Serial 3 Jan 2022 Update: अनुज कपाड़िया की प्रॉपर्टी पर क्या वनराज की है नजर? मालविका ने दिया ये बड़ा ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 11:51 AM IST

Anupama Serial 3 Jan 2022 Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया मालविका के नाम पर सारी जायदाद कर देता है। अनुपमा खुलासा करता है कि उसे गोद लिया गया है।

Anupama Serial 3 Jan 2022 Update: अनुज कपाड़िया की प्रॉपर्टी पर क्या वनराज की है नजर? मालविका ने दिया ये बड़ा ऑफर

Anupama Serial 3 Jan 2022 Update. टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन में है। नए साल के मौके पर शो में धमाकेदार ट्विस्ट आने जा रहे हैं। अनुज कपाड़िया ने शाह परिवार के सामने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोल दिया है। अनुज ने बताया कि कपाड़िया परिवार ने उन्हें गोद लिया है। अनुज ने सारी जायदाद अपनी बहन मालविका के नाम कर दी है। 

अनुपमा के आज के एपिसोड (Anupama Serial Update) में मालविका अनुज कपाड़िया से काफी नाराज होगी कि उसने सारी प्रॉपर्टी उसके नाम कर दी। वो अनुपमा से कहेगी कि अनुज की मदद करें। अनुपमा मालविका को समझाती है और कहती है कि दोनों हाथ मिला लें। अनुपमा तारीफ करते हुए कहती है कि ये बहुत अच्छी बात है कि भाई-बहन एक दूसरे को प्रॉपर्टी वापस लौटाने के लिए लड़ रहे हैं। अनुज और मालविका दोबारा एक हो जाएंगे। दूसरी तरफ काव्या वनराज को बधाई देते हुए कहेगी कि अब मालविका कपाड़िया इंडस्ट्री की मालकिन बन गई है। इस पर वनराज कहता है कि उसकी सोच एकदम घटिया है। 

Anupama Serial

पारितोष और किंजल में होगी बहस
अनुज कपाड़िया को लेकर पारितोष और किंजल में बहस हो जाती है। पारितोष किंजल से कहता है कि प्रॉपर्टी पर मालविका का हक होने की वजह से वनराज और उसकी पोजिशन काफी अच्छी होगी। वनराज के मन में भी कुछ इसी तरह के ख्याल आते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा बात कर रहे होते हैं। अनुज कहता है कि उसे अजीब नहीं लगा जब उसने ग्रुप हग के लिए अनुपमा को खींचा। अनुज माफी मांगता है। ये सुनकर अनुपमा एक बार फिर अनुज से इंप्रेस हो जाती है। 

Anupama Serial

वनराज की होगी प्रॉपर्टी पर नजर
वनराज मालविका को समझाने की कोशिश करेगा कि उसे सारी प्रॉपर्टी नाम करवानी चाहिए। अनुपमा कहेगा कि उसे अनुज की प्रॉपर्टी से कोई लेना देना नहीं है। उसके लिए केवल और केवल अनुज ही मायना रखता है। 

Anupama Serial

मालविका वनराज से कहेगी कि उसका जब मन करेगा बिजनेस करने का वो कर लेगी। अगर उससे नहीं होगा तो वो सब वनराज को देकर वापस चली जाएगी।  वहीं, दूसरी तरफ अनुज अनुपमा से कहेगा कि वह मालविका के लिए जो कुछ भी करता है वह कम है।

End of Article