Anupama Spoiler: गोद भराई की रस्म में अपने प्यार का इजहार करेगी पाखी, पिता वनराज से करेगी बदतमीजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 10:45 AM IST

Anupama Serial Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो में आदिक और पाखी को वनराज रंगे हाथों पकड़ लेगा। इसके बाद वह सबके आगे आदिक को तमाचा मारेगा। वहीं, पाखी अपने प्यार का इजहार करेगी।

Anupama Spoiler: गोद भराई की रस्म में अपने प्यार का इजहार करेगी पाखी, पिता वनराज से करेगी बदतमीजी

Anupama Spoiler Update: टीवी सीरियल अनुपमा में वनराज किंजल की गोद भराई की रस्म में आएगा। इस दौरान वह आदिक और पाखी को क्लोज होते हुए रंगे हाथ पकड़ने वाला है। वनराज आदिक पर हाथ उठाएगा। वहीं, पाखी आदिक के लिए अपने प्यार का इजहार करेगी। इसके अलावा वह घरवालों खासकर वनराज के साथ बदतमीजी तक करती हैं।  दूसरी तरफ राखी बरखा को अनुपमा के खिलाफ भड़काती है। 

अनुपमा (Anupama Episode update) में शाह परिवार घर में किंजल की गोद भराई की रस्म चल रही होती है। तभी आदिक पाखी को लेकर एक रूम में चला जाता है। पाखी और आदिक को क्लोज होता देख वनराज उन्हें रंगे हाथों पकड़ लेता है। वह आदिक को सभी के सामने लाता है और जोरदार तमाचा जजड़ देता है। इस पर अनुज वनराज से पूछता है कि आखिर मामला क्या है। वनराज सभी को आदिक और पाखी की सच्चाई बता देता है। आदिक को वनराज द्वारा मार खाता देख पाखी चुप नहीं बैठती और बदतमीजी करने लगती है।

पाखी पूछेगी घरवालों से सवाल
पाखी घरवालों के सामने कहती हैं कि वह आदिक को पसंद करती है। आदिक भी उसे पसंद करता है। वह अपनी मर्जी से आदिक के साथ गई थीं। पाखी की ये बात सुनकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। पाखी कहती है कि जब घर के अंदर एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर हो सकता है। 50 साल की उम्र में दूसरी शादी हो सकती है। आप लोगों ने जो भी किया हम सभी ने उसे स्वीकार किया। पाखी कहती है कि ये उसकी उम्र है, अगर वह इस उम्र में किसी को लाइक करती है तो इसमें किसी को भी दिक्कत नहीं आनी चाहिए।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा चौथी बार मां बनने का फैसला करेगी। दरअसल अनुज पिता बनना चाहता था। हालांकि, उसने शादी नहीं की इस कारण उसका सपना अधूरा रहा। ऐसे में अनुज के सपने को पूरा करने के लिए अनुपमा एक बार फिर मां बन सकती है।

End of Article