अनुपमा का एक डायलॉग पूरे शो पर पड़ा भारी, राखी दवे को ऐसा कहने की वजह से कास्ट समेत मेकर्स हो रहे हैं ट्रोल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 03:52 PM IST

Anupamaa TV Serial Makers Gets Trolled: अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से इस टीवी शो के मेकर्स को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

अनुपमा का एक डायलॉग पूरे शो पर पड़ा भारी, राखी दवे को ऐसा कहने की वजह से कास्ट समेत मेकर्स हो रहे हैं ट्रोल 
Photo Credit: Instagram

Anupamaa TV Serial Makers Gets Trolled: अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट्स देखे जा रहे हैं। इसके मौजूदा एपिसोड की बात की जाए तो फिलहाल अनुपमा और पूरा शाह परिवार किंजल की गोद भराई की रस्म में व्यस्त है। एक तरफ जहां सीरियल में खुशी का माहौल दिखाया जा रहा है तो वहीं बरखा, राखी दवे और बा कहानी में तड़का डालने का काम कर रही हैं। अनुपमा राखी दवे और बा के झगड़े से तंग आ गई है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अनुपमा राखी दवे पर भड़क उठी। सेलिब्रेशन के दौरान राखी दवे अनुपमा की भाभी बरखा के कान‌ भर रही थी। और अनुपमा ने राखी दवे को ऐसा करते हुए देख लिया। जिसके बाद अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने राखी दवे को खूब सुनाया।

राखी दवे को अनुपमा ने लंबा चौड़ा भाषण सुना दिया। इसी बीच अनुपमा ने राखी दवे को कुछ ऐसा कह दिया जो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। अनुपमा का एक डायलॉग इस टीवी सीरियल की पूरी कास्ट और मेकर्स पर भारी पड़ गया। दरअसल, अनुपमा और राखी देवी के सीन के बीच यह देखा गया कि अनुपमा राखी को यह कहती है कि 'क्या हुआ अगर मुझे सब कुछ चाहिए और मुझे सब कुछ संभालना है।' इसके बाद अनुपमा ने यह भी कह दिया कि महिलाओं को सब कुछ बैलेंस करना चाहिए। और लगता है कि दर्शकों को अनुपमा का यह डायलॉग पसंद नहीं आया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अनुपमा शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया।  

अनुपमा टीवी सीरियल जब से शुरू हुआ है तब से दर्शकों को यह शो इसीलिए पसंद आता है क्योंकि यह शो कई तरह के स्टीरियोटाइप को तोड़ रहा है। ऐसे में अनुपमा का यह कह देना कि 'औरत को सब कुछ बैलेंस करके चलना चाहिए' यह दर्शकों को पसंद नहीं आया। और इसी वजह से शो के मेकर्स लोगों के निशाने पर आ गए। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें जरूर बताइए।

End of Article