Anupama: किंजल के प्रेग्नेंसी ट्रैक में मेकर्स से हुई बड़ी गलती, क्या आपने अनुपमा के नए एपिसोड में पकड़ पाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 08:25 AM IST

Anupama makers big mistake in Story: अनुपमा टीवी सीरियल के मेकर्स ने इसी सीक्वेंस को आगे बढ़ाते हुए शो में लीप दिखाया है। लेकिन इस लीप में उनसे एक बड़ी चूक हो गई है जो क्या आपने नोटिस की?

Anupama: किंजल के प्रेग्नेंसी ट्रैक में मेकर्स से हुई बड़ी गलती, क्या आपने अनुपमा के नए एपिसोड में पकड़ पाई?

Anupama Makers Mistake in Leap: टीवी सीरियल 'अनुपमा' घर-घर में लोकप्रिय है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो लगातार अपने उतार-चढ़ाव वाले ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे रखे है। जैसा कि हम फिलहाल कहानी में देख कर रहे हैं कि अनुज का एक्सीडेंट हो चुका है। पिछले कई दिनों से शो में वनराज शाह और अनुज कपाड़िया के एक्सीडेंट का ट्रैक दिखाया जा रहा है, इसी के बाद से फैन्स लगातार अनुज के स्वस्थ्य होने का कामना कर रहे हैं। 

अनुपमा टीवी सीरियल के मेकर्स ने इसी सीक्वेंस को आगे बढ़ाते हुए शो में लीप दिखाया है। लेकिन इस लीप में उनसे एक ऐसी बड़ी चूक हो गई है जो शायद ज्यादातर दर्शकों ने नोटिस नहीं की होगी। एक्सीडेंट के बाद कहानी को सीधे 7 महीने आगे बढ़ा दिया। इस गैप के बाद वनराज को पूरी तरह ठीक हुआ दिखा दिया गया और वह घर लौट आया। लेकिन बाकी कुछ भी नहीं बदला है यहां तक कि किंजल की प्रेग्नेंसी वहीं की वहीं है। 

वनराज शाह को पूरी तरह से ठीक दिखाने के लिए मेकर्स ने शो में 7 महीने का लीप डाला है लेकिन क्या इस वक्त दर्शकों ने इसपर ध्यान दिया कि किंजल अभी भी प्रेग्नेंट ही है। गौर करने की बात ये है कि वनराज शाह के एक्सीडेंस से पहले भी किंजल हेवीली प्रेग्नेंट थी और उसे 7 का लीप डालने के बाद भी प्रेग्नेंट ही दिखाया गया है। तो क्या यहां पर मेकर्स से कोई बड़ी चूक हो गई है या फिर वो किंजल की डिलीवरी वाला सीक्वेंस बचाकर रखना चाहते थे? 

इधर कपाड़िया हाउस में भी काफी कुछ बदल चुका है। अनुज कपाड़िया को जहां अनुपमा घर ले आई है वहीं लेकिन उनकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। अनुपमा की जिंदगी में भी कई परेशानियां आ चुकी हैं। अनुज का भाई अंकुश और भाभी बरखा लगातार प्रॉपर्टी पर नजरें गढ़ाए बैठे हुए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ कैसे संभालेगी।

End of Article