गौरव खन्ना से फहमान खान तक इन एक्टर्स के सामने फीकी पड़ी शो के मेन मेल लीड की छवि, जबरदस्त एक्टिंग से बटोर रहे हैं टीआरपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 12:38 AM IST

Second Lead Actors Who Seized Limelight: एक तरफ जहां टीवी शो अनुपमा ने गौरव खन्ना को बुलंदियों पर पहुंचा दिया, वहीं इमली में आर्यन सिंह राठौर के किरदार में फहमान खान के साथ सुंबुल तौकीर खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

गौरव खन्ना से फहमान खान तक इन एक्टर्स के सामने फीकी पड़ी शो के मेन मेल लीड की छवि, जबरदस्त एक्टिंग से बटोर रहे हैं टीआरपी
Photo Credit: Instagram

Second Lead Actors Who Stole Limelight From The First Lead Actors: इन दिनों टीवी स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। अनुपमा में गौरव खन्ना से लेकर इमली में फहमान खान तक, टीवी शो के सेकेंड लीड एक्टर्स मेन लीड सितारों से लाइमलाइट चुराने में कामयाब रहे हैं। एक तरफ टीवी शो अनुपमा में गौरव खन्ना ने जहां सुधांशु पांडे को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इमली में आर्यन सिंह राठौर के किरदार में फहमान खान के साथ सुंबुल तौकीर खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं गौरव खन्ना, कंवर ढिल्लों से लेकर फहमान खान तक टीवी जगत के तमाम सितारों के बारे में, जिन्होंने शो के मेल लीड एक्टर्स को पीछे कर दिया है।

गौरव खन्ना

अनुज कपाड़िया के किरदार में गौरव खन्ना को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। गौरव को उद्योग जगत में करीब एक दशक से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभिनेता को अनुपमा से एक अलग पहचान मिली है। इस शो में रुपाली गांगुली यानी अनुपमा के साथ उनकी कहानी पर दर्शक फिदा हैं। अनुज कपाड़िया की एंट्री के बाद कहानी बेहद दिलचस्प हो गई है।

फहमान खान

इमली में फहमान खान को आर्यन सिंह राठौर के किरदार में दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। शो में इमली यानी सुंबुल तौकीर खान के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी दिलचस्प है। फहमान खान का माचो मैन वाला व्यक्तित्व दर्शकों को काभी पसंद आ रहा है।

कंवर ढिल्लों

टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों फिलहाल टेलीविजन शो पांड्या स्टोर में नजर आ रहे हैं। सीरियल में शिवा ढल्लों दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें सोशल मीडिया पर कंवर ढिल्लों के मिलियंस में फॉलोअर्स हैं। अभिनेता को टीवी इंडस्ट्री में करीब एक दशक होने वाला है, लेकिन इस शो ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। एलिस कौशिक संग उनकी स्टोरी को खूब प्यार मिल रहा है। उनकी लोकप्रियता किंशुक महाजन से भी ज्यादा है।

करण वी ग्रोवर

कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां की मौजूदा कहानी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं अंगद मान के किरदार में करण वी ग्रोवर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो में उनकी एंट्री से कहानी को एक नई परत दी। साथ ही करण वी ग्रोव को इससे एक नई पहचान मिली।

End of Article