Anupamaa TV Serial Upcoming Episode Update In Hindi: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी अब दिन पर दिन बेहद रोमांचक होती जा रही है। एक तरफ जहां अनुज और अनुपमा एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं तो वहीं वनराज अब मालविका की मासूमियत और भोलेपन का फायदा उठाकर कपाड़िया का सारा बिजनेस हड़पने की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन उसके रास्ते में अनुपमा और काव्या आ गई हैं जो उसके गलत कामों को कभी सफल नहीं होने देंगी। अपना रिश्ता बचाने के लिए काव्या ने अब अनुपमा से हाथ मिला लिया है। अब यह दोनों वनराज को सबक सिखाने वाली हैं और उसे सही रास्ते पर लाने वाली हैं। इसी बीच अनुपमा अपने बेटे समर और नंदिनी के टूटते रिश्ते के लिए भी परेशान है। समर और नंदिनी के रिश्ते में आई दरार की एक वजह वनराज भी है। लेकिन अब इस टीवी सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
एक काउच पर अनुज और अनुपमा गुजारेंगे रात
अनुपमा टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि ऑफिस में ज्यादा काम होने की वजह से अनुज और अनुपमा रात में वहीं रुक जाते हैं। यह दोनों एक ही रूम में और एक ही काउच पर सो जाते हैं। जब मालविका अनुज और अनुपमा को एक ही काउच पर देखती है तब वह उन दोनों का मजाक उड़ाने लगती है और टांग खींचती है। मालविका की इस हरकत की वजह से अनुज और अनुपमा शर्मिंदा हो जाते हैं। जिसके बाद अनुपमा अनुज से पूछेगी कि क्या वह रात में खर्राटे ले रही थी तो अनुज जवाब में ना कहेगा। वहीं, अनुज भी अनुपमा से यही सवाल पूछेगा और अनुपमा भी उसे ना कह देगी। अनुज और अनुपमा का यह क्यूट मोमेंट देख कर मालविका यह कहेगी कि अनुज और अनुपमा एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
समर से पैच अप करना चाहती है नंदिनी
अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि नंदनी जो अमेरिका जाने का प्लान बना रही थी, अब वह अपना फैसला बदल देगी। नंदिनी को यह एहसास होगा कि वह समर से बहुत प्यार करती है और उसके बिना रह नहीं पाएगी। जिसके बाद वह समर के पास वापस जाने का और उससे पैच अप करने का फैसला लेती है। लेकिन समर नंदनी को माफ करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उसे वह सारी बातें याद हैं जब नंदिनी ने उसके प्यार पर शक किया था और उसके पूरे परिवार की बेज्जती की थी। समर को इग्नोर करता देख नंदिनी का दिल टूट जाएगा वहीं समर इस कश्मकश में पड़ जाएगा कि अब उसे क्या करना चाहिए।

