अनुपमा 05 जुलाई 2022 एपिसोड अपडेट: पाखी और आदिक की दोस्ती तोड़ेगा वनराज, बेटी के सवालों के जवाब देगी अनुपमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 04:37 PM IST

अनुपमा, 05 जुलाई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा में घरवालों से सवाल पूछेगी पाखी। पाखी कहती है कि वह आदिक को पसंद करती हैं। जानिए क्या हुआ अनुपमा में आज...

अनुपमा 05 जुलाई 2022 एपिसोड अपडेट: पाखी और आदिक की दोस्ती तोड़ेगा वनराज, बेटी के सवालों के जवाब देगी अनुपमा

अनुपमा, 05 जुलाई 2022 एपिसोड अपडेट:  टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड (Anupama Episode Update) में लीला और आदिक की दोस्ती से घर पर बेहद ड्रामा होता है। पाखी कहती है कि वह आदिक को काफी ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, वनराज कहता है कि भारत में ऐसी चीजों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं होती है। पाखी जवाब देते हुए कहती हैं कि शादी के बाद संबंध और 50 साल की उम्र में दूसरी शादी स्वीकार है लेकिन, दोनों एडल्ट लोगों के बीच नॉर्मल दोस्ती स्वीकार नहीं है। पारितोष भी कहता है कि उसे ये दोस्ती मंजूर नहीं है।      

पाखी (Anupama Update) घरवालों के सामने पूछती है कि कोई घर से भागकर शादी कर सकता है। समर की गर्लफ्रेंड हो सकती है, सभी को सपोर्ट मिलता है तो कोई उसके रिश्ते को स्वीकार क्यों नहीं किया जा सकता है। पाखी कहती हैं कि अनुपमा के घर जाने के लिए वह आदिक के कारण ही जिद कर रही थीं। पाखी कहती हैं कि वह आदिक को लाइक करती हैं। वहीं, आदिक भी कहता है कि वह पाखी को पसंद करता है। वनराज पाखी पर भड़क उठता है। अनुपमा वनराज से कहती हैं कि वह शांत रहें। अनुपमा कहती हैं कि उन्हें सोचने दें कि आगे क्या करना है। पाखी उसकी भी बेटी है।           

Anupama Written Update

अनुपमा का साथ देता है अनुज  (Anupama episode written update)
वनराज कहता है कि आदिक को पाखी की जिंदगी को बर्बाद करते हुए नहीं देख सकता है। अनुज अनुपमा को सपोर्ट करता है। वह कहता है कि आदिक और पाखी दोनों ही एडल्ट हैं। ऐसे में ऐसी फीलिंग्स आना आम बात है। अनुज वनराज से कहता है कि उसे गुस्सा होने के बजाए पाखी और आदिक को सही रास्ता दिखाना चाहिए। राखी आग में घी डालते हुए शाह और कपाड़िया परिवार को एक और रिश्ता तय होने के लिए बधाई देती है। किंजल राखी दवे से कहती है कि वह घर से चले जाए वरना कुछ बुरा हो जाएगा। अनुपमा और लीला किंजल और पाखी को अपने कमरे में जाने के लिए कहते हैं। 

Anupama Episode Update

पाखी करती है इंकार (Anupama 05 July 2022 written update )
पाखी अनुपमा की बात मानने से इंकार करती है। अनुपमा पाखी से कहती है कि वह वनराज के बारे में बात नहीं कर सकती है। वहीं, खुद का बचाव करते हुए कहती है कि उसने करियर में कुछ करने के बाद दूसरी शादी का कदम उठाया। वह पाखी से पूछती है कि क्या वह जानती है कि लाइफ में आगे क्या करना है। अनुपमा पाखी को अंदर जाने के लिए कहती हैं। वनराज भी पाखी को कमरे में जाने के लिए कहता है। पाखी इंकार कर देती है। 

पाखी कहती है कि आदिक जब तक उसे अंदर जाने के लिए नहीं कहेगा वह नहीं जाएगी। अनुपमा अनुज, अंकुश को बरखा को वापस घर ले जाने के लिए कहती हैं। वनराज कहता है कि इस ड्रामा के लिए वह जिम्मेदार है। घर लौटकर बरखा आदिक पर भड़कती है। वनराज तय करता है कि वह आदिक और पाखी की दोस्ती को तोड़ देगा।

End of Article