दोस्त की बर्थडे पार्टी अंकिता लोखंडे पर पड़ी भारी! एक्ट्रेस ने किया ऐसा मेकअप कि लोगों ने कह दिया- भूतनी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 03:42 PM IST

Ankita Lokhande Gets Trolled: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने नए मेकअप लुक की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर अदाकारा को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

दोस्त की बर्थडे पार्टी अंकिता लोखंडे पर पड़ी भारी! एक्ट्रेस ने किया ऐसा मेकअप कि लोगों ने कह दिया- भूतनी 

Ankita Lokhande Gets Trolled For Her New Make-up Look: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Gets Trolled) को बहूत पसंद किया जाता है। वह अक्सर अपने पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छा जाती हैं। एक बार फिर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं। और इस बार सुर्खियों में रहने की वजह उनका टीवी शो या रिलेशनशिप नहीं बल्कि मेकअप है। जी हां, अपने नए मेकअप लुक की वजह से अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं (Ankita Lokhande Gets Trolled For Her New Make-up Look)। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस को अपनी दोस्त नताल्या महाजन के बर्थडे पार्टी में देखा गया था। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ नताल्या महाजन के बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। 

राहुल महाजन ने अपनी पत्नी नताल्या के बर्थडे के लिए अंकिता और उनके पति विक्की जैन को इनवाइट किया था। न्यूली मैरिड कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विन कर रहे थे। अंकिता ने इस दौरान ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी थी और उनका मेकअप लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। जैसे ही अंकिता लोखंडे ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की वैसे ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों ने सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे का खूब मजाक उड़ाया।

मेकअप की वजह से अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। कुछ फैंस ने तो साफ-साफ कह दिया कि उन्हें अंकिता लोखंडे का मेकअप बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाते हुए उन्हें भूतनी और चुड़ैल का टैग भी दे दिया। कुछ ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स भी है जिन्होंने यह तक पूछ लिया कि आखिर किसने अदाकारा का मेकअप किया है। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यह कह दिया कि अंकिता लोखंडे की खूबसूरती नेचुरल है लेकिन यह मेकअप अच्छा नहीं लग रहा है। 

End of Article