कैमरे के सामने बोल्ड हुईं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, ब्रालेट टाॅप में बिजली गर्ल ने बढ़ाया तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 10:16 PM IST

Palak Tiwari Hot Pictures: बिजली गर्ल यानी पलक तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पलक तिवारी का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। 

कैमरे के सामने बोल्ड हुईं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, ब्रालेट टाॅप में बिजली गर्ल ने बढ़ाया तापमान
Photo Credit: Instagram

Palak Tiwari Hot Pictures Went Viral: टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में टीवी अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। बिजली गर्ल की इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स क्लीन बोल्ड हो गए हैं। पलक तिवारी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अदाकारा की इन वीडियोज और तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करते हैं। पलक तिवारी ने जो अपनी फोटोज शेयर की हैं उनमें अदाकारा को काले रंग के ब्रालेट टाॅप में देखा जा सकता है। 

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए पलक तिवारी अब एक सेंसेशन बनती जा रही हैं। अदाकारा की सराहना करने के साथ लोग उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए भी पसंद करते हैं। लड़कियों के लिए पलक तिवारी अब फैशन आइकन बनती जा रही हैं। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल कर जो तस्वीरें शेयर की हैं इनमें देखा जा सकता है कि वह एक खिड़की के पास खड़ी हैं और खिड़की से आने वाली धूप उनके चेहरे पर पड़ रही है। जिसकी वजह से उनके सुनहरे बाल चमक रहे हैं। पलक तिवारी ने काले रंग का ब्रालेट टाॅप पहना है, जिसे उन्होंने ब्लैक जींस के साथ पेयर किया है। 

अदाकारा का बिजली बिजली गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था। अब पलक को उनकी फिल्म 'रोजी- द सैफ्राॅन चैप्टर' में देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि पलक ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत मेहनत की है। पलक तिवारी को अब इस फिल्म में देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। अब यह देखना होगा कि क्या डांसिंग के साथ अदाकारा ऐक्टिंग में भी कमाल करती हैं या नहीं।

End of Article