60 मिनट में हो पाता है अमिताभ बच्चन का मेकअप, KBC-12 के सेट पर क्यों बिग बी लगाते हैं फटकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2020, 09:34 AM IST

Amitabh Bachchan KBC 12: बिग बी सेट पर किसी को फटकार लगाते हैं? 47 साल से अमिताभ के मेकअप मैन रहे दीपक सावंत ने बताया- हां, डांटते हैं...

60 मिनट में हो पाता है अमिताभ बच्चन का मेकअप, KBC-12 के सेट पर क्यों बिग बी लगाते हैं फटकार

कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही अपने 12वें सीजन के साथ छोटे परदे पर वापसी कर रहा है। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शो के लॉन्च के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब हाल ही में बिग बी के साथ पिछले 47 साल से बतौर मेकअप मैन काम कर रहे दीपक सावंत ने इस महामारी के दौरान सेट पर कैसे मैनेज किया जा रहा है इस बारे में जानकारी दी है। 

दीपक सावंत ने बताया कि शुरुआत करने से पहले उन्हें हर समय पीपीटी किट पहननी होती है। बकॉल मेकअप मैन दीपक, 'ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे उन्हें (अमिताभ बच्चन) को छूना होता है। फिर हमारे पास एक ड्रेसवाला है जो अमितजी के कपड़े देखता है। उसे भी पीपीटी किट पहननी होती है।'

अमिताभ बच्चन लगाते हैं सेट पर फटकार
बिग बी सेट पर किसी को फटकार लगाते हैं? इस सवाल के जवाब में मेकअप मैन दीपक सावंत बताते हैं कि हां, डांटते हैं। वह हर चीज के बारे में बहुत पर्टीकुलर हैं और मास्क पहनना चाहिए इसपर बहुत जोर देते हैं। सावंत बताते हैं, 'हैंडशेक अब नहीं है और ना ही लोग गले मिलते हैं। वास्तव में, अमितजी और मैं भी मुश्किल से आपस में बात करते हैं। यह एक बहुत अलग माहौल है। भीड़ की अनुपस्थिति को काफी ज्यादा महसूस होती है।'

60 मिनट में हो पाता है अमिताभ बच्चन का मेकअप
अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत इस बात से बहुत खुश हैं कि केबीसी के नए सीजन में उनका काम पसंद किया जा रहा है। सावंत बताते हैं, 'अमितजी के लुक की बात करें तो प्रोमो में जो कुछ भी दिखा है वो उससे कहीं ज्यादा हैंडसम दिखने वाले हैं। आम तौर पर, वो 45 मिनट में तैयार होते थे। इस साल, 60 मिनट लग रहे हैं।' कौन बनेगा करोड़पति के सेट से नई तस्वीरें सामने आई थीं जिसे देखकर पता चला है कि बिग बी इसबार फ्रैंच दाढ़ी में वाले लुक में नजर आएंगे। 

End of Article