Akshay Kumar ने बताया बॉलीवुड पार्टीज में शामिल ना होने का कारण, उनका जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2020, 06:39 PM IST

अक्षय कुमार क्‍यों बॉलीवुड पार्ट‍ियों में नहीं जाते हैं, जानें इसकी वजह खुद उन्‍हीं से। बॉलीवुड से सुपरस्‍टार ने द कपिल शर्मा शो में क‍िया इस वजह का खुलासा।

Akshay Kumar ने बताया बॉलीवुड पार्टीज में शामिल ना होने का कारण, उनका जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

कॉमेडी ‌किंग कपिल शर्मा के शो पर आए दिन नए-नए सेलिब्रिटीज आते रहते हैं उन्हीं में से एक अक्षय कुमार हैं जिनको लोग उनके स्ट्रिक्ट शेड्यूल के लिए जानते हैं। बॉलीवुड में अपने एक्टिंग‌ स्किल से परचम लहराने वाले अक्षय कुमार अपने दिन की शुरुआत 5:30 बजे से करते हैं और रात के 9:00 बजे सो जाते हैं। अक्षय कुमार अपने डेली लाइफ में बहुत एक्टिव रहते हैं लेकिन बात अगर बॉलीवुड पार्टीज में उनके प्रेजेंस की हो तो वह इन पार्टीज में जाना अवॉइड करते हैं। 

द कपिल शर्मा शो के दौरान जब कपिल ने अक्षय कुमार से एक अफवाह के ऊपर उनके विचार जानने की कोशिश किया तब अक्षय कुमार का जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे। दरअसल कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि कहते हैं कि आप पार्टीज में इसलिए नहीं जाते क्योंकि फिर आपको भी उन्हें पार्टी देनी पड़ेगी और खर्चा करना पड़ेगा। यह अफवाह है या सच है? चेहरे पर एक हंसी के साथ अक्षय कुमार ने इस बात को एक्सेप्ट किया और वह बोले कि यह सच है। अक्षय कुमार के इस जवाब ने सबको हैरान कर दिया था। 

हाल ही में अक्षय कुमार ने यह अनाउंस किया है कि उनकी फिल्म रामसेतु दीपावली पर आने वाली है। इसी बीच वह अपनी फिल्म सूर्यवंशी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ दिखेंगी। अक्षय कुमार के पास और भी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जैसे बच्चन पांडे, अतरंगी रे और बेल बॉटम।

End of Article