कैंसर से जुड़े इस इवेंट में राखी सावंत ने कैरी किया लाल लहंगा, अदाकारा के सिर पर ताज देख फूटा लोगों का गुस्सा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 09:40 PM IST

Rakhi Sawant Gets Brutally Trolled: राखी सावंत को अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ एक कैंसर अवेयरनेस इवेंट में देखा गया। इस इवेंट के दौरान राखी सावंत ने लाल रंग का लहंगा और ताज कैरी किया हुआ था। अदाकारा का यह लुक देखने के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया।

कैंसर से जुड़े इस इवेंट में राखी सावंत ने कैरी किया लाल लहंगा, अदाकारा के सिर पर ताज देख फूटा लोगों का गुस्सा 
Photo Credit: Instagram

Rakhi Sawant Gets Brutally Trolled For Wearing Red Lehenga At Cancer Awareness Event: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कॉन्ट्रोवर्सी गर्ल राखी सावंत आए दिन लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में राखी सावंत को अपने बॉयफ्रेंड के साथ पुणे में एक कैंसर अवेयरनेस इवेंट में देखा गया। इस इवेंट के लिए ओवरड्रेस्ड होने की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर अदाकारा की जमकर क्लास लगाई। कैंसर अवेयरनेस इवेंट के लिए राखी सावंत ने लाल रंग का चमचमाता लहंगा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने अपने सिर पर ताज भी लगाया हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कॉन्ट्रोवर्सी गर्ल राखी सावंत ने अपने लुक को भारी ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। 

पपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा '50,000 पाउंड का मेरा यह लहंगा है। इतना हैवी है जितना बिल्डिंग का वजन होता है, इतना हैवी है। और आज हम शो स्टॉपर हैं। मुझे नहीं पता क्या होने वाला है।' वैसे बहुत सारे लोगों को इस बात की खबर नहीं थी कि यह फैशन इवेंट कैंसर अवेयरनेस इनीशिएटिव था जहां राखी सावंत को रैंप वॉक के लिए बुलाया गया था। इसी वजह से लोगों ने अदाकारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का मानना था कि उन्हें ऐसे इवेंट के लिए इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई मैरिज सेरेमनी अटेंड करने आई हैं।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'कैंसर अवेयरनेस के लिए इतना सज के।' वहीं एक और शख्स ने यह कमेंट किया कि 'कैंसर अवेयरनेस इनीशिएटिव पर जा रही है देख कर तो नहीं लग रहा।' हालांकि कुछ ऐसे लोग भी थे जो राखी सावंत के सपोर्ट में सामने आए। अदाकारा के एक फैन ने यह कमेंट किया 'कैंसर पेशेंट के लिए पैसे इकट्ठे करने के लिए फैशन शो रखा गया है... जैसा उन्होंने कहा वह एक शो स्टॉपर हैं। इन दिनों अदाकारा आदिल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

End of Article