Jasmin Bhasin Birthday: जैसमीन भसीन ने 30वें बर्थडे पर लिखा दिल को छू लेने वाला पोस्ट, कहा- मैं एक और साल...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2020, 05:37 PM IST

Actress Jasmin Bhasin Birthday: 'नागिन-4' एक्ट्रेस जैसमीन भसीन आज अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने साल 2015 में हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

Jasmin Bhasin Birthday: जैसमीन भसीन ने 30वें बर्थडे पर लिखा दिल को छू लेने वाला पोस्ट, कहा- मैं एक और साल...

एक्ट्रेस जैसमीन भसीन भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उन्होंने शानदार एक्टिंग से छोटे पर्दे पर अपनी खास बनाई है। वह टशन-ए-इश्क में ट्विंकल तनेजा की भूमिका और एकता कपूर के शो नागिन-4 में लाजवाब पर्मफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने नागिन-4 नयनतारा का किरदार निभाया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया। राजस्थान के कोटा में पली बढ़ीं भसीन ने हॉस्पिटैलिटी का भी कोर्स किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज क्षेत्रीय सिनेमा से किया था। 

उन्होंने साल 2011 में तमिल फिल्म 'वानम' से डेब्यू किया। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।इसके बाद जैसमीन ने कई तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया।  हालांकि, उन्होंने फिल्मों के बाद साल 2015 में हिंदी टीवी इंडस्ट्री का रुख किया, जहां फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह टीवी शो करने के अलावा उन्होंने 'खतरा खतरा खतरा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं। जैसमीन आज यानी रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 

जैसमीन को जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। जैसमीन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं एक और साल बड़ी, खुश, थोड़ी समझदार हो गई हूं। मुझे स्पेशल फील कराने और प्यार जताने के लिए आप सभी का आभार और धन्यवाद। यह सबसे खूबसूरत एहसास है। 


फैंस के अलावा जैसमीन को इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। नागिन एक्ट्रोस निया शर्मा ने लिखा हैप्पी बर्थडे हाफ सिस्टिर जैसमीन भसीन। निया की विश पर जैसमीन ने कमेंट करते हुए कहा कि लव यू निया शर्मा। कॉमेडियन भारती सिंह ने लिखा कि क्वीन  जैसमीन भसीन। वहीं, जैसमीन ने भारती को रिप्लाई करते हुए लिखा कि लव यू। 

End of Article