Shweta Tiwari को पति अभिनव कोहली ने भेजा लीगल नोटिस, बोले- बेटे को पिता की भी उतनी ही जरूरत है जितनी मां की...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2020, 03:53 PM IST

Abhinav Kohli Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी और अभिनव शुक्ला का एक बेटा रेयांश है। रेयांश अपनी मां के साथ रहता है और पिता अभिनव उससे मिलते आते रहते हैं। लेकिन अब बेटे की वजह से दोनों ने तनाव बढ़ रहा है।

Shweta Tiwari को पति अभिनव कोहली ने भेजा लीगल नोटिस, बोले- बेटे को पिता की भी उतनी ही जरूरत है जितनी मां की...

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी तब से सुर्खियों में हैं जब से उन्होंने अपने पति अभिनव कोहली से अलग होने का ऐलान किया है। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने साल 2013 में शादी की थी हालांकि, अगस्त 2019 में दोनों अलग हो गए। श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का केस कराया था। साथ ही बेटी पलक तिवारी ने पिता अभिनव पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। 

श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली का एक बेटा रेयांश है। रेयांश अपनी मां के साथ रहता है और पिता अभिनव उससे मिलते आते रहते हैं। लेकिन हाल ही में अभिनव कोहली ने अभिनेत्री श्वेता तिवारी पर बेटे को लापता करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं अभिनव ने कहा कि श्वेता बेटे को लेकर किसी अज्ञात जगह गायब हो गई है।

अब एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा है। अभिनव का कहना है कि रेयांश को अपने पिता की भी उतनी ही जरूरत है, जितनी उसे अपनी मां की जरूरत है। इसी के साथ इतना हंगामा होने के बाद अभिनव के बताया कि करीब एक हफ्ते बाद श्वेता ने बेटे से उनको मिलाया लेकिन अभिनेत्री कुछ ही मिनटों में उसे वापस ले गईं। 

कानूनी नोटिस के बारे में बात करते हुए अभिनव कोहली ने इंडिया टुडे को बताया कि अगर श्वेता 14 दिनों में नोटिस का जवाब नहीं देती है, तो मैं उनके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई का फैसला करेंगे।

अभिनव कोहली का कहना है कि जबसे उन्होंने अभिनेत्री से शादी की है वो खुद को एक अच्छा पति, पिता साबित करने के लिए सब कुछ करते आए हैं। लेकिन इन सभी प्रयासों के बावजूद भी वो आज बिल्कुल अकेले हैं। अभिनव ने कहा कि मैं अपने बेटे से दूर हूं क्योंकि श्वेता तिवारी एक सेलिब्रिटी हैं और मैं लोगों के सामने एक बुरे व्यक्ति के रूप में दिखाई देता हूं। इससे पहले अभिनव ने श्वेता के साथ अपने व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया था। जिससे जाहिर हो रहा है कि अभिनव ने श्वेता से संपर्क करने की कोशिश की थी। 

End of Article