टीवी मसाला

'बिग बॉस 19' और तलाक की अटकलों पर Arjun Bijlani ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर बोले- जो कुछ कहा था वो सही था

Arjun Bijlani On Speculations Of Bigg Boss 19 And Divorce Rumors: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनके 'बिग बॉस 19' में जाने और तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। लेकिन अब उन्होंने इस वीडियो का सच बताया है।

Image

फोटो क्रेडिट- अर्जुन बिजलानी इंस्टाग्राम

Arjun Bijlani On Speculations Of Bigg Boss 19 And Divorce Rumors: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अर्जुन बिजलानी ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना जबरदस्त नाम कमाया है। लेकिन दो दिन पहले अर्जुन बिजलानी ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने जिंदगी में ऐसा फैसला लिया है जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। अर्जुन बिजलानी के इस वीडियो के बाद उनके 'बिग बॉस 19' में जाने और नेहा स्वामी से तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। लेकिन अब इस मामले पर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने चुप्पी तोड़ी है।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी संग रोमांटिक पलों को साझा किया। अर्जुन बिजलानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "जो भी शब्द मैंने आखिरी वीडियो में कहे थे, वो सब सही थे। लेकिन मैंने कहा था कि कुछ भी अटकलें मत लगाना तो मैं साफ कर देता हूं कि मैं न तो 'बिग बॉस 19' में जा रहा हूं और न ही मैं तलाक लेने वाला हूं। बस यहां थोड़ा सा और 'Rise' करने के लिए हूं।"

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) का ये वीडियो देख फैंस ने राहत की सांस ली। लेकिन जो लोग अर्जुन बिजलानी के 'बिग बॉस 19' में आने का इंतजार कर रहे थे, उनकी सारी उम्मीदों पर अर्जुन ने पानी फेर दिया है। वहीं वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हमें पता था कि आप तलाक के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।" बता दें कि अर्जुन बिजलानी जल्द ही एम एक्स प्लेयर पर आने वाले रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article