भारत में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार हर महिला अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती है, जिस कारण इसकी काफी मान्यता है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी इससे अलग नहीं हैं। यहां काम करने वाली हीरोइन्स भी करवाचौथ के त्योहार पर व्रत रखती हैं और हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। प्रियंका चोपड़ा और हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि ये दोनों भी करवाचौथ को सेलीब्रेट कर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 3 बब्बर शेरों के सामने Ranbir Kapoor ने Alia को किया था प्रपोज, बोले- 'मेरी शेरनी सामने खड़ी थी'
Priyanka Chopra ने शेयर की करवाचौथ की फोटोज

Priyanka Chopra ने शेयर की करवाचौथ की फोटोज
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहने लगी हो लेकिन करवाचौथ सेलीब्रेट करना कभी नहीं भूलती हैं। इंस्टाग्राम के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने निक के नाम की मेहंदी लगवा दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "जो भी करवाचौथ सेलीब्रेट कर रहे हैं, उनके लिए बधाई। मैंने भी अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवा ली है।" प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने निक-मालती की पिक के साथ गली में आज चांद निकला गाना लगाया है। इस तस्वीर को उन्होंने अपनी पूरी दुनिया बताया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ का क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया बयान, अमृतसर से खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
Hina Khan ने भी लगवाई पिया के नाम की मेहंदी
अदाकारा हिना खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उन्होंने अपने हाथों पर पिया रॉकी के नाम की मेहंदी लगवा ली है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। हिना खान हर बड़े मौके पर रॉकी जायसवाल को स्पेशल फील कराती हैं और करवाचौथ 2026 के मौके पर उन्होंने रॉकी के नाम की मेहंदी लगवाकर साबित कर दिया है कि वो उनसे सच्चा प्यार करती हैं।
