टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'बंद करो', स्काउट के लिए Love Gill का पागलपन देख भड़कीं Kamya Pnjabi, याद दिलाई सेल्फ रिस्पेक्ट

Kamya Punjabi On Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के विवाद पर काम्या पंजाबी लगातार पोस्ट कर रही हैं। अब काम्या पंजाबी ने लव गिल को सेल्फ रिस्पेक्ट याद दिलाई है।

Image

kamya punjabi on love gill (photo credit- instagram)

Kamya Punjabi On Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) ने लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी की जिंदगी को विवादों में लाकर खड़ा कर दिया है। शो में स्काउट और लव की नजदीकियां किसी को भी पसंद नहीं आई। पहले सलमान खान दोनों को इस पर टोकते दिखे थे और फिर रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट की क्लास लगाई। स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी शो में आकर ये मुद्दा उठाया और लव को खूब सुनाया, जिसके बाद लव की हालत काफी खराब दिखी। इस बवाल के बाद भी लव स्काउट के आगे पीछे ही दिखाई दे रही हैं, जिस वजह से अब काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) का गुस्सा फूटा है। काम्या ने लव को सेल्फ रिस्पेक्ट याद दिलाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: भगवान से दोस्ती करेंगे Ravi Kishan, दिवाली 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

    काम्या पंजाबी की लव गिल को नसीहत

    बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर काम्या पंजाबी ने कई बार सवाल उठाया था, लेकिन जब इस विवाद में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने लव गिल की गलती बताई, तो काम्या ने लव का सपोर्ट किया। हालांकि, अब काम्या एक बार फिर लव गिल पर भड़की हैं। काम्या को जरा भी पसंद नहीं आया कि वीकेंड का वार में इतना सारा ड्रामा होने के बाद भी लव गिल स्काउट से सफाई मांग रही हैं और उससे बात कर रही हैं। इस वजह से एक्ट्रेस ने लव गिल को स्काउट ओपी से दूर रहने की नसीहत दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मैं यहां नौकर नहीं हूं...'- Mahhi Vij से भिड़ीं Amrapali Dubey, खाने के चक्कर में हुआ बवाल

      काम्या पंजाबी ने किया पोस्ट

      काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने काम्या को स्काउट से चीजें खत्म करने के लिए कहा। काम्या ने पोस्ट में लिखा, 'बस करो डियर, उसके पीछे भागना बंद करो, खुद को बेचारी समझना छोड़ो, थोड़ी तो अपनी इज्ज्त रखो... उसे खरी-खोटी सुनाओ और उससे नाता तोड़ लो। आगे बढ़ो।' काम्या के इस पोस्ट पर लव गिल और स्काउट ओपी के फैंस अलग अलग राय दे रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि वो ये सब अटेंशन के लिए कर रही हैं। कुछ लोगों ने लव का सपोर्ट किया है।

      लव गिल पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी के आरोप

      बता दें कि वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने आकर लव गिल पर कई आरोप लगाए थे। काशवी ने दावा किया था कि स्काउट सिर्फ लव के पीछे पीछे घूम रहा है और लव ने उसे एक जाल में फंसा लिया है। काशवी के आने के बाद से ही स्काउट ने लव से दूरी बना ली है, जिस वजह से लव और ज्यादा हर्ट हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article