Anurag Dobhal News: टीवी दुनिया का फ़ेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फ़ेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बीते कई महीनों से खबरों में बने हुए हैं। पहले अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने परिवार द्वारा घर से बेघर और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का खुलासा किया था। इसके बाद अनुराग ने 7 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आकार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस दौरान अनुराग डोभाल का काफी बुरा एक्सीडेंट हुआ और उन्हे काफी चोटें भी आई थीं। अब अनुराग ने यूट्यूब चैनल पर वलॉग डाला है जिसमें उन्होंने पति रीतिका चौहान (Ritika Chauhan) संग सुधरे रिश्तों को लेकर घोषणा की। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 में हुई TV के हैंडसम हंक की एंट्री, सुदेश लहरी का पत्ता काट निया शर्मा संग बनाएंगे जोड़ी!)
अनुराग डोभाल का हुआ पैचअप
अनुराग डोभाल के नए वलॉग में उनकी पत्नी रीतिका चौहान साथ बैठी नजर आई और यूट्यूबर ने बताया कि वे और उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं अनुराग ने ये भी बताया कि उन्होंने कैसे रीतिका को शादी से पहले एक सुखी परिवार का वादा किया था जो पूरा नहीं हो पाया। इस वलॉग के जरिए अनुराग डोभाल ने फैंस से माफी भी मांगी और बीते सालों से हो रही परेशानी और मुसीबतों की आपबीती सुनाई। अनुराग कहते हैं, 'सबकुछ बर्बाद हो गया, मैंने करोड़ों की गाड़ी और फ्लैट्स लिए लेकिन मेरे लिए घर वो है जिसमें पूरा परिवार साथ हो। जो भी मेरी प्रॉपर्टी थी वो माता-पिता के नाम थे, मेरे नाम एक भी प्रॉपर्टी नहीं थी। सबकुछ उनके लिए किया लेकिन परिवार के चलते मैंने मानसिक शांति खो दी और पागल हो बैठा। मैं रीतिका और सभी फैंस से माफी माँगता हुआ जो मैंने गलत फैसले लिए लेकिन उस समय मैं बहुत निराश था।' (ये भी पढ़ें: Puja Banerjee की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन चांद सी खिलीं TV की पार्वती)
