टीवी मसाला

Puja Banerjee की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन चांद सी खिलीं TV की पार्वती

Puja Banerjee god Bharai Video Goes Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की गोदभराई से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पिंक साड़ी पहन हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं।

Image

पूजा बनर्जी की धूम-धाम से हुई गोदभराई, (Photo Credit- Instagram)

Puja Banerjee God Bharai Video Goes Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। पूजा बनर्जी दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर व्लॉग साझा कर दी थी। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर आने वाले नन्हे मेहमान की खुशी में फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाइयां दीं। वहीं खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस की हाल ही में धूम-धड़ाके से गोदभराई भी हुई है, जिससे जुड़ा पूजा बनर्जी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) पिंक साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका रूप खिला-खिला दिखाई दिया। पूजा बनर्जी के गोदभराई का वीडियो देख लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। यह भी पढ़ें: TV की पार्वती Puja Banerjee दूसरी बार बनने वाली हैं मां, व्लॉग शेयर कर दिखाया पति का रिएक्शन

    'देवों के देव: महादेव' एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) अपनी गोदभराई में बेहद खूबसूरत लगीं। पिंक साड़ी और फ्लोरल ज्वैलरी में पूजा बनर्जी का लुक चांद सा खिला। वहीं प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस का ग्लो भी देखने लायक रहा। पूजा बनर्जी अपनी गोदभराई में बेहद खुश नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर हर पल मुस्कान दिखी। वहीं शीशे के सामने भी पूजा बनर्जी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर जमकर पोज दिये। गोदभराई में पूजा बनर्जी की गोद में प्यारी सी गुड़िया रखी नजर आई, मानो इस बार एक्ट्रेस को बेटी की कामना हो। पूजा बनर्जी के इस वीडियो को देख एक्टर गौरव खन्ना और अश्लेषा सावंत सहित कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। वहीं फैंस भी पूजा बनर्जी के वीडियो पर कमेंट कर शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं। यह भी पढ़ें: Exclusive: पूजा-कुणाल संग हुई करोड़ों की ठगी में सहारा बने अर्जुन बिजलानी, पैसे देकर नहीं मांगा अभी तक वापस

      puja banerjee (1)

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      2020 में हुई थी पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की शादी

      बता दें की पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज कर शादी रचाई थी। हालांकि नवंबर, 2021 में दोनों ने बंगाली रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की। पूजा बनर्जी ने अक्टूबर, 2020 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने और कुणाल वर्मा ने कृषिव रखा। वहीं अब दोनों दोबारा मम्मी-पापा बनने वाले हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article